Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय : अजित सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सहारनपुर , 07 Apr 2019

Last updated on: Apr 07, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में रविवार को विपक्षी गठबंधन की ओर से 'सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन महारैली' आयोजित की गई। इसमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने हिस्सा लिया।रैली में अजित सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा, "भाजपा पिछले पांच साल में कुछ नहीं कर पाई। गांवों में किसान कहते हैं कि 'मोदी-योगी' उनकी फसल चर रहे हैं। इस रैली की भीड़ देखकर लग रहा है कि भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। अब तो उनका सत्ता से बाहर होना तय हो गया है।"अजित सिंह ने सवाल किया, "पांच साल में मोदी ने क्या किया? अच्छे दिन आपके नहीं मोदी के आए हैं।"उन्होंने कहा, "संविधान ने ताकत दी है कि हर पांच साल में सरकार बदली जा सकती है लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। भाजपा के लोग कहते हैं कि मोदी 50 साल राज करेगा और भाजपा के सांसद साक्षी महाराज कहते हैं कि ये आखिरी चुनाव है। इसलिए संविधान ने जो ताकत दी है कि हर पांच साल में सरकार बदली जा सकती है, उसका इस्तेमाल कीजिए।"उन्होंने कहा, "किसान को खैरात नहीं अपनी मेहनत का पैसा चाहिए। वादे के बाद भी नहीं मिला लोगों को रोजगार।"अजित ने कहा "मोदी जी, किसान गन्ने का दाम मांगने दो अक्टूबर को दिल्ली गए थे जिनपर आपने लाठी चलवाई, पानी की बौछारें मारीं। भाजपा किसान विरोधी है। उसे गांवों में कभी वोट नहीं मिलता था, भाजपा दंगों की वजह से सत्ता में आई है।"उन्होंने कहा कि 'मायावती जी और मुलायम जी के शासन में गन्ने का दाम बढ़ाया गया, लेकिन योगी (आदित्यनाथ) के शासन में गन्ने का दाम एक रुपया नहीं बढ़ा।'

 

Tags: AJIT SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD