Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

अजित सिंह ने मुलायम सिंह यादव, नीतीश के सामने रखा गठबंधन का प्रस्ताव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ़ (उत्तर प्रदेश) , 24 Sep 2016

Last updated on: Sep 24, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने एक नया दांव चला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक मंच बनाकर एकसाथ खड़े होने की अपील की है। अजित सिंह ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "राजनीति के दो महापुरुषों डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं चौधरी चरण सिंह जिन वर्गो के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे और जिनके प्रयासों से किसानों, पिछड़े वर्गो एवं समाज के वंचित लोगों को भागीदारी मिली आज वे उपेक्षित हैं।"चौधरी ने आगे अपने बयान में कहा है कि मौजूदा समय में किसानों की दुर्गति हो रही है। सबसे ज्यादा आत्महत्या किसान समाज के लोगों ने की है। लाभकारी मूल्य तो दूर की बात, लागत मूल्य भी प्राप्त होना दूभर हो गया है। 

रालोद नेता ने कहा, "उत्तर प्रदेश दोनों महापुरुषों की जन्म एवं कर्मभूमि है। अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। समय का तकाजा है कि लोहिया एवं चौधरी साहब की नीतियों में आस्था रखने वाले दल एवं व्यक्ति एक मंच पर आएं और साथ मिलकर कार्य करें और आपसी मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आकर काम करें।"अजित सिंह ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शरद यादव भी चौधरी साहब के अनुयायी रहे हैं। मैं समान विचारधार वाले व्यक्तियों एवं दलों से अनुरोध करता हूं कि संकट की इस घड़ी में एकसाथ काम करने का संकल्प लें, ताकि उप्र में चुनाव से पहले किसानों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को उनका हक दिलाने के लिए कारगर मंच मुहैया हो सके।"

 

Tags: AJIT SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD