Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

दीपेन्द्र हुड्डा ने एफ सीआई द्वारा हरियाणा में गेहूं ना खरीदने के सरकारी फैसले का संसद में किया विरोध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2015

Last updated on: Mar 13, 2015, 00:00 IST

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक एवं सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज शून्यकाल के दौरान भारतीय खाद्य निगम (एफ सीआई) द्वारा हरियाणा में गेहूं की खरीद ना करने के सरकार के फैसले को पूरी तरह संवेदनहीन और क्रू र ठहराते हुए किसान विरोधी बताया। दीपेन्द्र ने यह भी जोड़ा कि सरकार द्वारा किसानों के संकट के समय लिये गये इस तरह के निर्णय से किसान साहूकारों का कर्जदार बन जायेगा।दीपेन्द्र ने पूरे सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए आंकड़ों के हवाले से बताया कि एफसीआई द्वारा पिछले वर्ष तकरीबन ८० लाख टन गेहूँ की खरीद की गयी थी। इस वर्ष हरियाणा में एफसीआई को लगभग ८० से ९० लाख टन गेहूं खरीद करनी थी। लेकिन, सरकार के इस फैसले के बाद से एफसीआई गेहूं खरीद के लिए मंडियों में क्रय केंद्र स्थापित नहीं कर रही है।उन्होंने बताया कि जब देश की आबादी ३० करोड़ थी, तब गेहूँ बाहर से मंगवाना पड़ता था, आज जब देश की आबादी १२५ करोड़ है तब केवल किसान की कड़ी मेहनत की वजह से ही हम खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बने हैं और इसमें हरियाणा और पंजाब के किसानों का बड़ा योगदान है।

सांसद ने इस बात पर भी गहरी चिंता जतायी कि बीते फसली सीजन में हरियाणा के किसानों को धान के कम दाम मिले, अनेक किसानों की तो लागत भी नहीं निकल पायी, फि र यूरिया खाद और बिजली की किल्लत से जूझ रहे किसान पर बेमौसम हुई रिकार्डतोड़ बारिश और आंधी ने दोहरी मार की। खेतों में तैयार फ सल चौपट हो गई। ऐसे में भारी संकट से गुजर रहा किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। ऐसे किसान विरोधी सरकारी फैसले से किसान का मनोबल गिरेगा और वह गेहूँ उगाना छोड़ देगा। इसमें केवल किसान का ही नहीं अपितु सारे देश का नुकसान है।दीपेन्द्र हुड्डा ने एफसीआई द्वारा हरियाणा से गेहूँ की खरीद ना करने के सरकार के फैसले पर पुनर्विचार करने की पुरजोर मांग दोहराते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है, भारत की संसद हमारे अन्नदाता के लिये ऐसा रास्ता निकाले, जिससे उसकी फ सल उचित कीमत पर सहूलियत से पिछले वर्षों की तरह बिक सके और किसान को उसकी मेहनत का भरपूर फायदा मिले। कांग्रेस सांसद ने सरकार से अनुरोध किया कि हरियाणा और पंजाब में भारतीय खाद्य निगम द्वारा पिछले वर्षों की तरह ही किसानों से गेहूँ के एक-एक दाने की खरीद शुरु की जाये। 

 

Tags: Deepinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD