Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडु से मिले सांसद दीपेंद्र हुड्डा

एनसीआर के शहरों को सभी के लिये आवास योजना में शामिल करने की रखी मांग

शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडु से मिले सांसद दीपेंद्र हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Feb 2016

Last updated on: Feb 09, 2016, 00:00 IST

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडु से मुलाकात की और उनसे आम जनता के हित में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे हुए बहादुरगढ़, खरखौदा, झज्जर, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, भिवानी, जींद, अम्बाला , फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, नारनौल और पंचकुला को भी भारत सरकार की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ''सभी के लिये आवास योजना में शामिल किये जाने की मांग की। दीपेन्द्र हुड्डा के अनुरोध पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडु ने इस संबंध में ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया।दीपेन्द्र ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बीते अगस्त, २०१५ में केन्द्र सरकार से ''सभी के लिये आवास योजना में फरीदाबाद, गुडग़ांव, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, सिरसा और हिसार समेत ९ शहरों को ही शामिल किये जाने का प्रस्ताव भेजा था। जबकि, भारत सरकार की इस महात्वाकांक्षी योजना में शहरों को शामिल करने की सं2या पर कोई रोक नहीं है, राज्य सरकार जितने चाहे शहर इसमें शामिल कर सकती है। वहीं, केन्द्र सरकार भी ज्यादा से ज्यादा शहरों को इस योजना में शामिल करना चाहती है। लेकिन लगता है कि मौजूदा हरियाणा सरकार केन्द्र सरकार की योजना का फायदा शहरी और ग्रामीण गरीबों को देने में भी भेदभाव कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों के गरीबों को अपना घर बनाने के लिये सब्सिडी , व्याज सब्सिडी  और सस्ते दर पर आवास उपल4ध कराये जाते हैं। बहादुरगढ़, खरखौदा, झज्जर, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, भिवानी और जींद दिल्ली से नजदीक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं और इनमें तेजी से विकसित होने की क्षमता है। वहीं, अम्बाला , फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, नारनौल और पंचकुला जिला मु2यालय हैं।कांग्रेस सांसद ने ''सभी के लिये आवास योजना के संदर्भ में यह भी जोड़ा कि हरियाणा सरकार ने जिन ९ शहरों को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किये जाने का प्रस्ताव किया है, उनमें से ४ शहर अर्थात् हिसार, रोहतक, यमुनानगर और सिरसा ''राजीव आवास योजना के तहत शामिल किये गये थे और अब इन्हें भी नयी योजना के तहत १८३ परियोजनाओं में सम्मलित किया जाना चाहिए। दीपेन्द्र ने कहा कि हरियाणा का ४० फीसदी हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटा है और यहां प्रवासी आबादी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा, वाणिज्यिक के साथ ही औद्योगिक केन्द्र के रूप में भी ये इलाके उभर रहे हैं। इसलिये हरियाणा के ज्यादातर शहरों, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़े हुए इलाकों को इस प्रमुख योजना में शामिल कर दिया जाये तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आबादी के बोझ को कम किया जा सकता है।

 

Tags: Deepinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD