Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैग रिपोर्ट पर भाजपा सरकार का दोहरा रवैया क्यों -दीपेन्द्र हुड्डा

दीपेन्द्र हुड्डा
दीपेन्द्र हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2015

Last updated on: May 12, 2015, 00:00 IST

लोकसभा में आज कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक और सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश कर पूर्ति शक्कर कारखाना लिमिटेड को भारत सरकार की इकाई इरडा द्वारा लोन के मामले की सघन जाँच की मांग रखी। उन्होंने सदन को बताया कि पूर्ति कंपनी को लोन

देने में कायदे-कानून का पालन नहीं करने तथा सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की चपत लगाने संबंधी कदाचार के तथ्य सीएजी रिपोर्ट में उजागर हुए

हैं। सरकार इस रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ जांच कराये।ज्ञात रहे कि वर्ष 2002 में एक तरफ केंद्र में भाजपा की सरकार थी और

दूसरी तरफ श्री नितिन गडकरी लाभार्थी पूर्ति शक्कर कारखाना लिमिटेड के प्रमोटर थे। कांग्रेस सांसद ने आशंका व्यक्त करी कि कहीं इरडा पर किसी

तरह का दबाव तो नहीं था। साथ ही कहा कि जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती, तब तक केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने सदन को याद दिलाया कि भाजपा जब विपक्ष में थी, तब उसने सीएजी रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री तक का इस्तीफा मांगते हुए कई दिनों तक संसद की कार्यवाही चलने नहीं दी। आज सत्ता में आते ही कैग रिपोर्ट की शुचिता को लेकर उसका नजरिया बदला दिख रहा है। दीपेन्द्र ने सत्ता पक्ष से सीधा सवाल करते हुए कहा कि सरकार बताये कि पूर्ति कंपनी के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली सीएजी रिपोर्ट पर अपने पहले के रुख से क्यों पलट रही है?दीपेन्द्र ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पूर्ति समूह को 2002-03 में पिछली एनडीए सरकार के समय इरडा द्वारा कम से कम 75 प्रतिशत अक्षय ऊर्जा स्रोतों से परियोजना चलाने के लिये 84.12 करोड़ रुपयों का कर्जा दिया गया, जबकि पूर्ति कंपनी ने इरडा के साथ धोखाधड़ी करते हुए शत प्रतिशत कोयला आधारित परियोजना लगायी। ऋण खाता एनपीए होने के बाद एक मुश्त समाधान के नाम पर सरकारी खजाने को 12.77 करोड़ की चपत लगायी।

 

Tags: Deepinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD