Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोहतक-महम-हांसी रेल लाईन, गोहाना रेल कोच फैक्ट्री व अन्य मंजूरशुदा परियोजनाओं पर काम शुरु कराने के लिये रेल मंत्री से मिले सांसद दीपेन्द्र

रेलमंत्री ने दिया आश्वासन, जींद-गोहाना-सोनीपत लाईन पर दिसंबर से दौड़ेगी रेल

रोहतक-महम-हांसी रेल लाईन, गोहाना रेल कोच फैक्ट्री व अन्य मंजूरशुदा परियोजनाओं पर काम शुरु कराने के लिये रेल मंत्री से मिले सांसद दीपेन्द्र
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2015

Last updated on: Oct 14, 2015, 00:00 IST

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक, राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज रोहतक-महम-हांसी नयी रेलवे लाईन का काम अभी तक शुरु ना होने पर गहरी चिंता जताते हुए काम तुरंत शुरु कराने की मांग करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। रेल मंत्रालय पहुंचे दीपेन्द्र ने रेलमंत्री को - जाटुसाना, जैनाबाद, निसान, दहिना, खेड़ी रामगढ़, कंवाली, निमोठ, डिडौली, फतेहपुरी, गोठाडा, लिसान, खेड़ी भगवानपुर, रेवाड़ी जिले के ढाणी ठठेरा गांवों के लोगों द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला से भगत की कोठी तक जाने वाली ट्रेन सं2या १४७०५ एवं १४७०६ के डहीना जैनाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इन सभी गांवों के साथ-साथ कई अन्य गांवों के लोगों को भी गाड़ी का ठहराव होने से सहूलियत होगी। इसलिये ग्रामीणों की मांग को तुरंत मंजूर किया जाये। रेलमंत्री ने सांसद की मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। 

दीपेन्द्र ने रेलमंत्री से बातचीत के दौरान कहा कि रोहतक-महम-हांसी नयी रेलवे लाईन परियोजना को उन्होंने यूपीए सरकार के समय २०१२ में काफी मेहनत से मंजूर कराकर १४३ करोड़ रुपया आवंटित कराकर उस पर आरंभिक  काम शुरु भी करा दिया था। इस पर भूमि अधिग्रहण की धारा ४ व ६ की कार्रवाई पूरी भी हो चुकी। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक रेलवे को जमीन हस्तांतरित नहीं की है इसी के चलते काम शुरु नहीं हो सका। रेल मंत्री ने सांसद दीपेन्द्र को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा मंजूर कराये गये पैसे को इसी परियोजना पर खर्च किया जायेगा और इस लाईन का काम जल्द शुरु कराने की दिशा में ठोस कदम उठाये जायेंगे। सांसद ने आगे कहा कि पहले से मंजूर और तयशुदा परियोजनाओं को समय से पूरा कराया जाये ताकि उनका फायदा आम जनता को मिले। सांसद ने मौजूदा हरियाणा सरकार पर पहले से मंजूर परियोजनाओं के संबंध में उदासीनता बरतने का भी आरोप लगाया।

इसके अलावा सांसद दीपेन्द्र ने हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा, यमुनानगर-सढ़ौरा-चंडीगढ़,  दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रेलवे लाइन के लिये बजट आवंटन, दादरी-झज्जर-फर्रुखनगर रेल लिंक का काम शुरु कराने, बहादुरगढ़ में अनाजमंडी के पास नाहरा-नाहरी रोड पर मौजूदा ट्रैफिक को देखते हुए कम ऊंचाई वाले ओवरब्रिज निर्माण, नयी बनी जींद-गोहाना-सोनीपत लाईन पर रेल यातायात शुरु करने तथा २०१३-१४ के बजट में घोषित गोहाना रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना का काम शुरु किये जाने का अनुरोध करते हुए मांग पत्र भी सौंपे। रेलमंत्री और अधिकारियों के साथ लगभग आधे घंटे चली बैठक में इन सभी मांगों पर रेल मंत्री ने ठोस आश्वासन दिया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने दिसम्बर में जींद-गोहाना-सोनीपत लाईन पर रेल दौड़ाने सहित अन्य आश्वासनों पर रेलमंत्री का आभार जताया।

 

Tags: Deepinder Hooda , Suresh Prabhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD