Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

वन रैंक-वन पेंशन लागू करने की तारीख घोषित करे फिर संसद चलाये सरकार-दीपेन्द्र हुड्डा

वन रैंक, वन पेंशन पूर्व सैनिकों का अधिकार है, सरकार मनमाना और दमनकारी रवैया अपनाये हुए है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Aug 2015

Last updated on: Aug 03, 2015, 00:00 IST

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज कहा कि सरकार पहले वन रैंक-वन पेंशन लागू करने की तारीख घोषित करे फिर संसद चलाये। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी यह मांग यूपीए शासनकाल में ही मंजूर हो चुकी है। इसे लागू करने में जानबूझ कर देरी की जा रही है। उन्होंने आज ही संसद में पूर्व सैनिकों की इस मांग को लागू कराने के लिये एक बार फिर से नोटिस देते हुए सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा और संसद की कार्यवाही 12 बजे स्थगित होते ही दीपेन्द्र जंतर-मंतर पर पिछले 50 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिकों से सीधे मिलने पहुंचे। उन्होंने पूर्व सैनिकों के आन्दोलन का समर्थन करते हुए कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि पूर्व-सैनिकों को अपने अधिकार के लिये इस सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। यह सरकार मनमाना और दमनकारी रवैया अपनाये हुए है। 

ओरआरओपी नारे की टोपी पहनकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिकों का समर्थन करते हुए दीपेन्द्र ने कहा कि भाजपा सरकार अपने दूसरे सभी वादों की तरह ही सैनिकों के साथ किये इस वादे से भी मुकर गयी है। उन्होंने लगभग 32 लाख पूर्व सैनिकों की चिंताओं को साझा करते हुए कहा कि हरियाणा सहित देश भर के पूर्व सैनिक वन रैंक, वन पेंशन लागू करने की मांग को लेकर आन्दोलन पर मजबूर हो गये हैं। झज्जर, भिवानी सहित दिल्ली के जंतर-मंतर पर हमारे सैनिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। जो सैनिक पाकिस्तान और चीन से लड़ते थे, उन्हें आज खुद की सरकार से लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वन रैंक-वन पेंशन से वर्तमान समय में सेना में काम कर रहे सैनिकों की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। क्योंकि ये सैनिक जानते हैं कि एक दिन उन्हें भी पूर्व सैनिकों की कतार में शामिल होना है। इस सरकार को झुकाने के लिये चाहे जो करना पड़े, वह करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले सांसद दीपेन्द्र ने यूपीए के शासनकाल में वर्ष 2012 में और पिछले वर्ष संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ‘वन रैंक-वन पेंशन’ का मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाया था। उन्होंने सरकार पर इस मुद्दे को लटकाने और अफसरशाही के जाल में फंसाने का आरोप लगाते हुए तुरंत लागू करने की मांग रखी थी। श्री हुड्डा ने लोकसभा में जोरदार ढंग से कहा था कि ‘वन रैंक-वन पेंशन’यूपीए सरकार के समय फरवरी, 2014 में ही मंजूर हो चुकी थी। जिसका सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी समर्थन किया था और वाह-वाही लूटने के इरादे से इसे भाजपा के चुनावी वादों में शामिल करते हुए 100 दिन के भीतर लागू करने का वादा किया था। 

कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पूर्व सैनिकों को इस बात का अंदेशा है कि केन्द्र सरकार अफसरशाही के जाल में वन रैंक, वन पेंशन को फंसाकर इसे लागू नहीं करना चाहती। उन्होंने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोश्यारी समिति की सिफारिशों को यूपीए सरकार ने अनुमोदित किया था, जिसमें 9,000 करोड़ का सालाना बजट प्रस्तावित किया गया था। जबकि, 2014-15 के बजट प्रावधान में इस योजना में पूरे साल के लिये केवल 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये, जो इस योजना की तीन महीनों की जरुरत को पूरा करने के लिये भी काफी नहीं।

 

Tags: Deepinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD