Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कप्तान सिंह सोलंकी, मनोहरलाल खट्टर का हरियाणा को नम्बर वन बताने के लिये धन्यवाद-दीपेन्द्र हुड्डा

राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों ने अलग-अलग मौकों पर माना कि हरियाणा दूसरे प्रदेशों से आगे है

दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 17 Jan 2015

Last updated on: Jan 17, 2015, 00:00 IST

रोहतक सांसद और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी जी एवं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी को अलग-अलग मौकों पर प्रदेश के विकास कार्यों की तारीफ करने और हरियाणा को नम्बर वन बताने के लिये धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि कल रोहतक की स्टेट यूनिवर्सिटी आफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट में कला उत्सव में लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने हरियाणा की जमकर सराहना की है और कहा कि हरियाणा प्रदेश देशभर में कई क्षेत्रों में नम्बर वन है। उन्होंने प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा को आगे बताते हुए प्रदेश को आर्थिक तौर पर भी काफी सम्पन्न बताया। राज्यपाल श्री सोलंकी ने कहा कि खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सेना में यहां के जवान सबसे ज्यादा हैं, शिक्षा के मामले में भी हरियाणा नम्बर वन है। 21 जिलों में 43 यूनिवर्सिटी होना अपने आप में रिकार्ड है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने भी कुछ ही दिनों पहले गुजरात के गांधीनगर में आयोजित वाईब्रेंट गुजरात समिट के दौरान पूरी दुनिया से आये हुए प्रतिनिधियों के सामने हरियाणा के विकास की सराहना करते हुए अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा में प्रभावी आधारभूत सुविधाएं, निवेशक-हितैषी माहौल, प्रदुषण-मुक्त पर्यावरण, बेहतर कानून व्यवस्था, आधुनिक संचार तंत्र, विश्वस्तरीय आवासीय और वाणिज्यिक सुविधाओं समेत प्रदेश में 10 हजार मेगावाट बिजली की उपलब्धता गिनायी थी। सांसद ने कहा कि चुनावों के समय भाजपा के नेता जिस गुजरात को नम्बर वन बताया करते थे आज उसी गुजरात में हरियाणा को नम्बर वन बताना पड़ रहा है। 

सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के भाषणों से साबित होता है कि चुनावों के बाद भाजपा नेताओं के सुर बदल चुके हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले तक भाजपा के हर एक नेता ने हरियाणा के हालात खराब बताये थे। लेकिन, आज वही नेता तथ्यों के आधार पर उन्हीं हालातों की तारीफ करने पर मजबूर हैं। सांसद ने कहा कि ये सारे काम पिछले 2-3 महीनों में नहीं हुए हैं। यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पिछले 10 साल की कड़ी मेहनत और दूरदर्शी प्रयासों का नतीजा है कि आज हरियाणा आर्थिक तौर पर सम्पन्न और हर क्षेत्र में नम्बर वन बन पाया है। लेकिन आज सरकार बदलते ही उसी नम्बर वन हरियाणा का किसान खाद किल्लत, बिजली किल्लत, फसलों के दाम पिटने की समस्या से जूझ रहा है। यह पूरे हरियाणा के लिये चिंता की बात है।  दीपेन्द्र हुड्डा ने उम्मीद जतायी कि हरियाणा के सिर पर नम्बर वन का ताज आगे भी सजा रहेगा और जिस हरियाणा को नम्बर वन बनाकर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार छोड़ गयी है, उसे नयी सरकार नम्बर वन बनाये रखेगी। ताकि प्रदेश का हर तबका खुशहाली का जीवन जी सके। हम सरकार के हर कदम पर कड़ी नजर बनाये रखेंगे और किसी भी हाल में प्रदेशवासियों का अहित होने नहीं देंगे।

 

 

Tags: Deepinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD