Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

70 प्रतिशत किसानों की सहमति की आवश्यकता को समाप्त करना दुर्भाग्यपूर्ण-दीपेन्द्र सिंह हुड्डा

दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 31 Dec 2014

Last updated on: Dec 31, 2014, 00:00 IST

रोहतक सांसद और कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण से पहले 70प्रतिशत किसानों की सहमति लेने की कानूनी बाध्यता को समाप्त करके शून्य प्रतिशत करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यहीं नहीं, आम सहमति से बने इस कानून को बदलने के लिये सरकार ने एक बार चर्चा करने की जहमत उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।दीपेन्द्र ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने विकास की गति और किसानों के अधिकारों में संतुलन बनाने का प्रयास किया था। 2013 में केन्द्र द्वारा लायी गयी इस नीति का आधार हरियाणा में किसानों के हक में बनी भूमि अधिग्रहण नीति थी। जिसमें किसानों को कई गुना अधिक मुआवजा और 33 साल तक रायल्टी जैसे लाभ सुनिश्चित किये गये थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को उनकी सहमति की आवश्यकता के माध्यम से जो अधिकार दिये थे, उसे भाजपा सरकार ने इस अध्यादेश के माध्यम से छीनने का काम किया है।

सांसद ने कहा कि नयी सरकार की नीयत पूंजीपतियों के हित में तथा किसान विरोधी होने की उनकी आशंका सही साबित हुई। उन्होंने आगे कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि भूमि अधिग्रहण कानून-2013 में सुधार की गुंजाइश थी। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पैदा हुए अवरोधों को देशहित में दूर करने की जरुरत थी। लेकिन, देशहित में किसान हित भी शामिल है और किसान हित को पूर्णतः दरकिनार करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

दीपेन्द्र ने कहा कि इस अध्यादेश पर इतनी हड़बड़ी ठीक नहीं थी। भूमि अधिग्रहण कानून-2013 संसद में भारतीय जनता पार्टी और अन्य सभी पार्टियों के साथ चर्चा और आम सहमति से पारित हुआ था। जल्दबाजी में अध्यादेश लाकर सरकार ने संसद को भी नज़रअंदाज किया है साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अवहेलना की है। बदलाव की जरुरत को व्यापक चर्चा और आम सहमति से अमल में लाना चाहिए था।

सांसद ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी कानून में बदलाव करने के लिये संसदीय प्रक्रियाओं के तहत भी आम जनता को अपनी टिप्पणी देने के लिये कम से कम 4 हफ्तों का समय दिया जाना चाहिए। इसका भी पालन नहीं किया गया। ऐसे में सरकार की नीयत और नीति किसके पक्ष में है, इस बात को लेकर चिंता होती है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि धान समेत दूसरी फसलों का भाव पिटने, यूरिया किल्लत, कीटनाशक दवाईयों की कीमतों में वृद्धि जैसे संकट से जूझ रहा किसान सरकार के इस कदम से सदमे में है। उसे खुद को ठगे जाने का आभास हो रहा है।

 

 

Tags: Deepinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD