Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रदेश का युवा हलोपा के साथ है : गोपाल कांडा

प्रदेश का युवा हलोपा के साथ है : गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 13 Oct 2014

Last updated on: Oct 13, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी द्वारा स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने जनसभा को रैली में तबदील कर दिया। उपस्थित जनसमूह से गद्गद् पार्टी अध्यक्ष गोपाल कांडा ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो स्नेह व आशीर्वाद देने के लिए आप इस बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं। इसका ऋण मैं अपने खून का एक-एक कतरा देकर भी नहीं चुका सकता। कांडा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने शराब बिक्री को बढ़ावा देकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय करने का काम किया हो। वह कभी जनहितैषी नहीं हो सकता। कांडा ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम लोगों ने दो महीने पहले नहीं सुना वो अब दिन बाद भी नहीं सुनेंगे। क्योंकि बिना जनसेवा की भावना के किए गए प्रयास को जनता ने हमेशा नकारा है। गोपाल कांडा ने कहा कि युवाओं में आज जो उत्साह देखने को मिल रहा है। उससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि प्रदेश का युवा हलोपा के साथ है और जहां युवा शक्ति हो वहीं विजय है। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर प्रदेश में फिल्म सिटी व स्पोट्र्स सिटी स्थापित की जाएगी। कांडा ने कहा प्रदेश की किसी भी सरकार ने कभी युवाओं के कल्याण के लिए ठोस नीति नहीं अपनाई। इसी कारण आज प्रदेश के लगभग 50 लाख युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। 

युवाओं की बेरोजगारी का प्रमुख कारण नेताओं की लोकहित की सोच न होना है। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने प्रदेश में तीन विशेष टैक्स फ्री औद्योगिक ज़ोन की स्थापना की जाएगी। जिसमें रोजगार के लिए 80 प्रतिशत से अधिक प्रदेश के युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान युवाओं में जोश भरते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा के बूथ संभालेंगे यूथ।इस अवसर पर हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने जनसभा में उमड़े जनसैलाब का आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया की पूरे प्रदेश में 15 अक्तूबर को ईवीएम पर पतंग के निशान वाला बटन दबाकर हलोपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएं और प्रदेश में लोकहित की सरकार बनाने का काम करें। गोबिंद कांडा ने कहा कि हलोपा की पतंग की डोर आप लोगों के हाथ है और ये सतगुरुओं की पतंग आपके आशीर्वाद से ही आज आसमान की ऊंचाईयों को छू रही है। आप लोगों में जो उत्साह है उसने विरोधियों की नींदे उड़ा रखी है और आने वाली 19 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में हलोपा की पतंग ही नज़र आएगी। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक मीका सिंह ने 'उड़ी-उड़ी रे पतंग 'दमादम मस्त कलंदर सहित अपने प्रसिद्ध गाने गाकर उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया तथा सिरसा से गोपाल कांडा, रानियां से गोबिंद कांडा व कालांवाली से उम्मीदवार निर्मल सिंह मलड़ी के पक्ष में तथा पूरे प्रदेश में हलोपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर मीका सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि युवा पतंग के साथ वाला बटन दबाकर गोपाल कांडा का साथ देगा और वे एक बार फिर कांडा की जीत के पश्चात सिरसा की जनता का धन्यवाद करने आएंगे। 

इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने हलोपा की 'बेटी घर का चिराग योजना की सरहाना करते हुए कहा कि पहली बार कोई ऐसा नेता देखने को मिला है जो बेटियों को भविष्य की चिंता करता है। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर बेटी के जन्म पर 5100 रुपए, 18 वर्ष की आयु होने तक एक हजार रुपए प्रतिमाह व बेटी की शादी में 1 लाख 51 हजार रुपए का शगून दिए जाएंगे। इसलिए आप सब लोग हरियाणा लोकहित पार्टी की पतंग को ऊंचाईयों तक पहुंचाएं और लोकहित को लोगों में हिट करें।

 

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD