Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

बच्चे की दोनों किडनियां खराब , गोपाल कांडा ने मदद का ऐलान किया

बच्चे की दोनों किडनियां खराब , गोपाल कांडा ने मदद का ऐलान किया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 16 Sep 2015

Last updated on: Sep 16, 2015, 00:00 IST

एक दिन के पुलिस कमिश्रर गिरीश शर्मा के ईलाज का जिम्मा पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा ने उठाया है। इस मासम गिरीश की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उसके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए धन की व्यवस्था परिजन नहीं कर पा रहे थे। मीडिया में यह मामला प्रमुखता से उठा था जिसके बाद पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने इस बच्चे की मदद का ऐलान किया।पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा न कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जरूरतमंद की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है और वे इस बच्चे की हर संभव मदद करेंगे। बच्चे में उपचार में पूरा सहयोग करेंगे। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जो खर्च लगेगा उसे वे स्वयं खर्च करेंगे। आज 10 वर्षीय गिरीश अपने पिता जगदीश शर्मा व माता बबली के साथ पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के बुलावे पर गुडगाँव पहुंचा। यहां स्वयं गोपाल कांडा ने उनसे मुलाकात की और परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट और मुरलीधर कांडा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान दिया जाता है। पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा स्वयं समर्पित होकर जनसेवा के कार्य करते हैं। यही वजह है कि बच्चे का ईलाज का खर्च भी उन्होंने तत्काल देने की घोषणा की।

गौरतलब है कि सिरसा के नोहरिया बाजार की गली कांडा वाली के रहने वाले 10 साल के गिरीश शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा की दोनों किडनी खराब हैं। उसका उपचार राजस्थान में चल रहा है। उपचार के दौरान गिरीश की पुलिस कमिश्रर बनने की ख्वाहिश को संस्था मेक अविश ने पूरा करवाया था। संस्था ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से गिरीश को एक दिन का पुलिस कमिश्रर बनवाया था। लेकिन अब ख्वाहिश बीमारी पर फतह पाकर जिंदगी जीने की है। गिरीश का पिता रेहड़ी लगाकर परिवार की गुजर-बसर बमुश्किल चला पाता है। मां-बाप किडनी देने को तैयार हैं लेकिन  गरीबी का सितम देखिए, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भी पैसा नहीं है। ईलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा चुके गिरीश के पिता जगदीश रूंधे गले से अपने बेटे को बचाने की अपील लोगों से कर रहे हैं। परिवार की गुहार मीडिया के माध्मय से आमजन तक पहुंची। अब मदद के लिए भी लोग सामने आने लगे हैं। समाचार मिलने के बाद पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने गिरीश के ईलाज पर खर्च होने वाली पूरी राशि वहन करने का आश्वासन दिया है। कांडा के आश्वासन के बाद अब परिजनों को आस बंधी है कि उनका 10 वर्षीय मासूम पुत्र शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएगा।

 

Tags: GOPAL KANDA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD