Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

सरकार ने नहीं सुनी तो चंदा एकत्रित कर ग्रामीणों ने बनाया पुल

गोपाल कांडा ने दिए 5 लाख तो सांसद रोडी ने 1 लाख

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 01 Jul 2015

Last updated on: Jul 01, 2015, 00:00 IST

गांव पनिहारी के निवासियों के सामुहिक प्रयासों ने यह साबित कर दिया कि सरकारी सहायता के बिना भी सार्वजनिक कार्यों को मिलजूल कर पूरा किया जा सकता है। सिरसा मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर स्थित गांव पनिहारी के लोगों को आजादी के बाद से ही गांव को रोडी, कालांवाली, अलीकां सहित सीमावर्ती राज्य पंजाब के अनेक क्षेत्रों में जाने के लिए उन्हें घग्गर नाली को पार करना पड़ता था। यही नहीं स्कूल के छात्र-छात्राएं भी नाव के जरिए घग्गर पार कर स्कूल जाने को मजबूर थे। पिछले दिनों घटी एक घटना में जब दो बच्चें डूब गए तो गांववासियों ने सरकारी सहायता के लिए नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों के चक्कर काटने की बजाए, स्वयं चंदा एकत्रित कर यहां पर पुल बनाने का निर्णय लिया। इससे पहले गांववासियों ने पिछले 50 वर्षों में अनेक नेताओं और अधिकारियों को इस अति आवश्यक पुल को बनाने की गुहार लगाई थी। परंतु उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने स्वयं चंदा इका कर व श्रमदान कर एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण गत वर्ष बैसाखी के दिन आरंभ किया। 

गांव पनिहारी के सरपंच मंजिंद्र का कहना है कि सरकारी सहायता की आस छोड़कर लोगों ने स्वयं ही पुल निर्मित करने का निर्णय लिया और इसके लिए 90 लाख रुपए एकत्रित किए। जिसमें हरियाणा के पूर्व गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा ने अपने निजी कोष से 5 लाख 51 हजार रुपए और सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने 1 लाख रुपए प्रदान किए।वहीं गांव के युवा जीवन सिंह का कहना है कि इस पुल को आगामी दो-तीन दिन के बाद आरंभ कर देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एक हजार रुपए अपनी प्रति एकड़ जमीन के हिसाब से पुल निर्माण के लिए दिए। यहां तक की कई लोगों ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन की राशी भी भेंट की। उन्होंने कहा कि उनका गांव कालांवाली हल्का में आता है फिर भी सिरसा के पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने 5 लाख 51 हजार रुपए भेंट किए तथा उस वक्त यहां के विधायक और वर्तमान सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने 1 लाख रुपए देकर सहायता की। इस पुल के निर्माण से गांव के लोगों को अन्य गांवो में जाने के लिए अब 22 किलोमीटर की बजाए 8 किलोमीटर का रास्ता ही तय करना पड़ेगा। क्योंकि घग्गर में अधिक पानी होने के कारण उन्हें अपने खेतों, स्कूल आदि जाने के लिए सड़क मार्ग से लंबा रास्ता तय करना पड़ता था।

 

Tags: GOPAL KANDA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD