Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

प्रदेश की जनता ने हरियाणा लोकहित पार्टी को राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है : गोपाल कांडा

प्रदेश की जनता ने हरियाणा लोकहित पार्टी को राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है : गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 26 Sep 2014

Last updated on: Sep 26, 2014, 00:00 IST

हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता ने हरियाणा लोकहित पार्टी को राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है। यह बात हलोपा अध्यक्ष व सिरसा विधानसभा से पार्टी उम्मीदवार गोपाल कांडा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि मैं वायदे नहीं इरादे लेकर आप लोगों के बीच आया हूं और जो घोषणा पत्र हलोपा ने जारी किया है, वह हमारा शपथ पत्र है और आप लोगों के आशीर्वाद से हलोपा की सरकार बनने पर निर्धन की कन्या के विवाह के समय शगुन राशि एक लाख 51 हजार रूपए विवाह से ठीक दस दिन पहले प्रदान की जाएगी। बेटी घर का चिराग योजना लागू कर कन्या के जन्म पर 5100 रुपए प्रतिमाह उन्हे एक हजार रूपए लालन-पालन के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर दुकानों का बीमा करवाया जाएगा, इस्पैक्टरी राज समाप्त होगा तथा व्यापारियों एवं उद्योग लगाने वालों की सुविधा के लिए सिंगल विंडों सिस्टम लागू किया जाएगा। महिला कर्मचारियों को जहां प्रतिवर्ष 13 माह का वेतन दिया जाएगा वहीं सभी विभागों में एस.सी. व बी.सी. वर्ग के लिए आरक्षित बैकलॉग को भरा जाएगा। इसके अलावा पुलिस व अन्य कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आप लोगों का जोश और उत्साह यह संकेत दे रहा है कि इस बार उनकी जीत का अंतर दस गुणा अधिक होगा क्योंकि आप लोगों का जोश, उत्साह और उपस्थिति भी पिछली बार से दस गुणा अधिक नजर आ रही है। कांडा ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने एक साजिश के तहत हरियाणा को उसके हिस्से के पानी से वंचित रखा है। धरती हम सब की माँ है और जो व्यक्ति माँ को प्यासा रखे उसे हरियाणा की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, और हरियाणा में वोट मांगने के लिए आने से पहले एस.वाई.एल. नहर के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। यदि वह हरियाणा के किसानों को खेत प्यासे रखने की मंशा रखते हैं तो यहां पर वोट मांगने न आएं। बादल का इनेलो के स्टार प्रचारक के रूप में यहां आना समूचे प्रदेशवासियों के हितों के साथ कुठाराघात है, और यह इन लोगों की किसानों के प्रति सोच को दर्शाता है। 

कांडा ने कहा कि मैं संत-महात्माओं की धरा सिरसा पर आपसे यह वायदा करता हूं कि हलोपा की सरकार आने पर प्रदेश में एक भी युवक बेरोजगार नहीं रहेगा। कांडा ने कहा कि मुझ पर सिरसा की जनता और गुरूओं का आशीर्वाद है। कांडा ने अपने कार्यकाल के दौरान सिरसा विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि उन्होंने सिरसा के विकास हेतु करोड़ों रुपए की धनराशि आबंटित करवाई इसके बावजूद कुछ दूषित राजनीतिक विचारधारा वाले लोगों व कमीशनखोरों ने विकास कार्यों में बाधा डालने के अलावा कोई काम नहीं किया। इसके बावजूद उन्होंने जनहित के प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों, गौशालाओं व धर्मशालाओं को नि:शुल्क बिजली व पानी उपलब्ध करवाई जाएगी।

कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर प्रदेश के युवाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छात्र संघों के चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हलोपा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए 8वीं कक्षा के बाद प्रत्येक विद्यार्थी को नि:शुल्क लैपटॉप मुहैया करवाएगी। कांडा ने कहा कि हलोपा जन-जन का सम्मान करती है और मेरी नज़र में हर व्यक्ति एक समान है। इसलिए हलोपा की सरकार आने पर बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक बिजली उपभोक्ता को 200 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर उमड़े जनसैलाब ने गोपाल कांडा जिंदाबाद, गोबिंद कांडा जिंदाबाद व हलोपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए। पूरा क्षेत्र जन-जन का सम्मान करेंगे लोकहित में काम करेंगे के नारों से गूंजता रहा। जनसभा के पश्चात ज्यों ही गोपाल कांडा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रवाना हुए तो हजारों की संख्या में लोग पैदल ही उनके साथ हो लिए और शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम तक पहुंचे। इस दौरान कांडा समर्थकों का जोश देखते ही बनता था और गोपाल कांडा ने भी अपनी गाड़ी की छत पर आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तथा बुजूर्गों आशीर्वाद लिया। कांडा के काफिले के दौरान नज़ारा ऐसा प्रतित होता था कि मानों पूरा सिरसा ही कांडा के साथ हो लिया हो। पार्टी प्रवक्ता हरिओम भाली के मंच संचालन में आयोजित इस जनसभा में पार्टी रानियां के विधायक कृष्ण कंबोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा, राजवीर कौशिक, तेजप्रकाश बंसल, हनुमान वर्मा प्रजापत समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

जनसभा की झलकियां

जनसभा को संबोधित करते हुए गोपाल कांडा ने लोगों को आहवान किया कि वह एकजुट  होकर सिरसा वासी नशे के उन व्यापारियों  के खिलाफ खड़े हो जाऐं जो हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करके परिवारों को तबाह कर रहे हैं।

गोपाल कांडा के मुख्य मंच पर पहुंचने से पहले पार्टी के नेता गोबिंद कांडा वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों से मिलकर अभिवादन स्वीकार किया।

ढ़ोल नगाड़ो की थाप पर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे गोपाल कांडा

जोश भरे नारों के बीच हजारों की संख्या में लोग कांडा के साथ-साथ चलकर पहुंचे भगत सिंह स्टेडियम तक

जनसभा में युवाओं की भीड़ को देखते हुए गोपाल कांडा ने हमारे-बूथ संभालेगा यूथ का नारा दिया तो पंडाल में मौजूद युवाओं ने गोपाल कांडा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

जनसभा में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं की उपस्थिति भी सराहनीय थी। भीड़ ने जनसभा को रैली में तबदील कर दिया।

 

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD