Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कांग्रेस ही कर सकती है किसान व मजदूर का भला :दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस ही कर सकती है किसान व मजदूर का भला :दीपेंद्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

हांसी , 11 Oct 2014

Last updated on: Oct 11, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस ने पिछले दस साल में हरियाणा को देश के खुशहाल और अग्रणी प्रदेशों की श्रेणी में ला दिया है। पार्टी के पास विकास की अनेकों ऐसी और नीतियां हैं, जिनकी बदौलत आने वाले समय में हरियाणा की तुलना किसी प्रदेश से नहीं की जा सकेगी। गांव, गरीब, किसान और समाज के सभी वर्गों के हितों का ख्याल सिर्फ कांग्रेस ही रखती है।यह बात रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को  अपने चुनावी दौरों पर विधानसभा हलका हांसी, नारनौंद, सफीदो, घरौंडा, इसराना व पानीपत ग्रामीण हलकों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ताओं के जोश के बीच दीपेंद्र हुड्डा ने लोगों को कांग्रेस सरकार की अनेकों जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया और कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह पूरा करती है। 

उन्होंने कहा कि गुजरात, पंजाब व अन्य प्रदेश के पेंशनधारकों से जब उनकी पेंशन पूछी गई तो पता चला कि कहीं भी 500 रुपए से अधिक पेंशन नहीं दी जा रही है। हरियाणा अपने आप में  पहला प्रदेश है जहां 1000 हजार रुपए पेंशन बांटी जा रही है तथा इसी साल एक नवंबर से यह पेंशन 1500 रुपए करने का कानून बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद तीसरी बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनते ही पेंशन में इतना जोर का जोटा मारेंगे जिसकी दिल्ली तक किल्लकी पाटैगी। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल के दाम देने में भी हरियाणा अव्वल है। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो किसानों के बिजली के बिल माफ करने का झूठा वादा करके सत्ता में आई थी। पांच साल निकाल दिए, लेकिन बिजली के बिल माफ नहीं किए थे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुर्सी संभालते ही किसानों के 1600 करोड़ रुपए के बिजली बिल माफ किए। प्रदेश में हर वर्ग के लोगों के लिए सीएम हुड्डा ने कल्याणकारी योजनाएं लागू की है जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अकेला ऐसा प्रदेश है, जहां पहली से 12वीं तक के 20 लाख विद्यार्थियों को वजीफा दिया जा रहा है। सरकार की शानदार खेल नीति का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी विदेशों में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

 

Tags: deepinder hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD