Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

काम किया है, तो राजी कर दो, न तो सजा दे दो:- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

प्रधानमंत्री का हरियाणा को पिछड़ा बताना, प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों का अपमान: दीपेंद्र सिंह हुड्डा

काम किया है, तो राजी कर दो, न तो सजा दे दो:- दीपेंद्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बेरी/बडौदा/गन्नौर , 08 Oct 2014

कांग्रेस पार्टी के रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के नेता उनके पीछे-पीछे चले हुए है। उन्होंने कहा कि वह रोहतक, सोनीपत जाते है तो भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे-पीछे आ लेते है। हुड्डा ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री पद का ये स्तर नहीं होता कि वह प्रदेश के चुनावों में रोज प्रचार करें। उन्होंने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री है कि भाजपा के चुनाव प्रचारक? भाजपा के नेताओं की पार बसा जाए तो वह मोदी का डोर-टू-डोर भी करवा दे। वह अपने चुनावी दौरों में बेरी, बडौदा एवं गन्नौर के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के दौरान यह बात कह रहे थे।सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर हुड्डा सरकार ने हरियाणा में काम किए है तो जनता उन्हें वोट दे अन्यथा उन्होंने गलत कार्य किए है तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी ने करनाल रैली में कहा कि हरियाणा आठवें न बर पर है। उन्होंने कहा कि वह भी संसद में बैठते है भाजपा के नेता अरुण जेटली ने अपने मुख से हरियाणा को आगे बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ये नही जानते की हरियाणा में किसानों के कर्ज माफ किए, 10 पैसे बिजली की दर तय की, गन्ने का भाव 310 रुपए किया, छात्रों को वजीफा दिया, वृद्धों की पेंशन बढ़ाई, गरीब कन्याओं की शादी में 31000  रुपए देने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि इतना सब कुछ होने के बाद भी क्या हरियाणा नम्बर वन नहीं है? 

हुड्डा ने मोदी से सवाल किया कि देश में सबसे ज्यादा मनरेगा की दिहाड़ी 236 रुपए हरियाणा में है जबकि गुजरात में 147 रुपए है। गुजरात में पेंशन 400 रुपये और हरियाणा में 1000 रुपए है, जो 1 नवम्बर से 1500 रुपये मिलेगी। मैं चुनौती देता हूं कि प्रधानमंत्री पहले अपने प्रदेश गुजरात व अन्य भाजपा शासित प्रदेशों में हरियाणा के समान पेंशन व मनरेगा की दिहाड़ी दिलवाएं। प्रधानमंत्री हरियाणा को पीछे बताने वाले पहले नेता हैं, जो झूठे आंकड़े पेश कर प्रदेश की मेहनतकश जनता, जिसने इस प्रदेश को नम्बर वन बनाने में अपना खून-पसीना बहाया है, उसका अपमान कर रहे हैं।सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री महाराष्ट और हरियाणा के चुनावों में शहर-शहर घुम रहे हैं और देश के दुशमन देशों की सेनाओं ने भारत की सीमाओं पर कत्लेआम मचा रखा है। चार महीनों में ही पाकिस्तान भारत सीमा पर आम नागरिक व सैनिक बलों सहित 57 लोग मारें जा चुके हैं। क्या उनकी जिम्मेवारी भाजपा की केन्द्र सरकार लेगी। मंहगाई कम करने के बड़े-बड़े दावे करने वाले भाजपा के नेता आज देश की जनता को कह रह हैं कि मंहगाई की कड़वी घूंट पीनी पड़ेगी। 

दीपेन्द्र का चौटाला पर हमला 

दीपेन्द्र हुडडा ने आज की जनसभाओं में इनेलो प्रमुख औमप्रकाश चौटाला पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि चौटाला पहले तो जेल में शपथ लेने की बात करते थे और अब जेल तोडऩे की बात कर रहे हैं। ये पार्टी जब सत्ता में आती है तो निर्दोष लोगों को जेलों में ठूसने का काम करती है और विपक्ष में होती है तो जेल तोडऩे की शिक्षा प्रदेश के लोगों को देती है। जेलों से इनका अटूट रिश्ता है क्योंकि जब ये सत्ता में थे तो इनके गुर्गे जेलों से फिरौतियां मांगा करते थे। इनके आचरण से लगता है कि ये प्रदेश को फिर उसी वातावरण की ओर ले जाना चाहते हैं जहां न व्यापारी सुरक्षित होगा और न ही कर्मचारी। आम आदमी भय और आंतक के साये में जीने पर मजबूर होगा।

 

Tags: deepinder hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD