Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाषण से नहीं काम करने से देश चलता है: दीपेंद्र हुड्डा

सहवाग की जीत का कर्ज ब्याज सहित लौटाएंगे: दीपेंद्र हुड्डा

भाषण से नहीं काम करने से देश चलता है: दीपेंद्र हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जींद , 06 Oct 2014

Last updated on: Oct 06, 2014, 00:00 IST

भाषण से नहीं काम करने से देश चलता है, यह शब्द रोहतक से सांसद एंव कांग्रेस स्टार प्रचारक दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को जींद की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद सहवाग के पक्ष में वोट की अपील करते हुए एक जनसभा में कहे। उन्होंने उपस्थित जन-समूह से वायदा करते हुए कहा कि अगर आप कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद सहवाग को विधायक बनाने का काम करोगे तो इसका कर्ज वह ब्याज सहित लौटाएंगे। सांसद दीपेन्द्र ने यह भी कहा कि आज का मतदाता पूरी तरह से जगरूक है, और वह किसी के भी झूठे वायदों या लच्छेदार भाषणों में बहकने वाला नही है। अपने संबोधन में दीपेंद्र हुड्डा ने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए लोगों से पूछा, कि क्या पीएम मोदी सौ दिन में मंहगाई कम कर सके, क्या पीएम मोदी सौ दिन में विदेशों से कालाधन वापस ला सके, क्या पीएम मोदी सीमा पर पाक और चीन की हरकतों पर लगाम कसने में सफल हुए। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदीकेवल लोगों को बहकाने में सफल हुए थे जिसका जवाब हाल ही में हुए उपचुनावों में देश की जनता भाजपा को हराकर दे चुकी है। और अब हरियाणा की जनता भी अपनी वोट की ताकत से झूठ एवं छलावे की राजनीति करने वाली भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। 

भाजपा करती है झूठ की राजनीति, कांग्रेस लगाएगी हैट्रिक

जींद। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों एंव हुड्डा सरकार के दस वर्षों का लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि पिछले दस सालों से किसानों की फसलों के दाम बढ़े हैं लेकिन केन्द्र में बैठी बीजेपी सरकार दाम घटाने का काम कर रही है। मंहगाई कम करना तो दूर बीजेपी सरकार मंंहगाई बढ़ाने का काम कर रही है। और इस बार भी प्रदेश की जनता नेक नीयत, सही नीति और विकास कार्यों की बदौलत अपनी अलग पहचान बनाकर प्रदेशवासियों के दिलों मे बस चुकी कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का फैसला कर चुकी है और कांग्रेस पार्टी तीसरी बार भी बहुमत सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी। सांसद दीपेन्द्र हुडडा ने सोमवार को जींद के अलावा गुहला हलके के गांव भागल, थानेसर के गांव किरमच, अंसध के गांव बला एवं करनाल में भी तीन जगह कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया।

बुढ़ापा पैंशन में एक और इस्सा जोटा मारेंगे,दिल्ली में भी किलकी पाटैगी। 

दीपेंद्र ने ठेठ हरियाणवी में लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसान, गरीब, मजदूर हितैषी फैसले लिए हैं। भाजपा द्वारा बुढ़ापा पैंशन 2000 रूपए प्रति माह करने की घोषणा के जवाब में लोगों से आहवान किया कि हरियाणा में एक नवम्बर से 1500 रूपए पैंशन मिलने लगेगी लेकिन भाईयों तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बना दो हम एक बार फेर इतना मोटा जोटा मारेगे कि दिल्ली में भी किलकी पाटेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा शासित 8 प्रदेश हैं, लेकिन किसी में भी हरियाणा जितनी वृद्धावस्था पेंशन नहीं है। नरेंद्र मोदी के खुद के राज्य गुजरात में 400 रुपये बुढापा पेंशन मिलती है। यदि मोदी हरियाणा में मिलने वाली पेंशन 1500 रुपये से आधी भी भाजपा शासित प्रदेशों के बुजुर्गों को दे दें, तो वे हरियाणा में इलेक्शन छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याज मुक्त लोन सुविधा, सरकारी कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान, जींद को 116 साल बाद नई रेल लाइन, जींद-रोहतक फोर लेनिंग सडक़, युवाओं की शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय और जिले में चार सरकारी कालेज, ओवरब्रिज, खेल स्टेडियम, 200 बेड का हास्पिटल जैसे कार्य अपनेपन के कारण हुए हैं। 

 

 

Tags: deepinder hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD