Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

झूठ की राजनीति पर उतरे भाजपाई : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कहा-पहले फैसला करें कि वित्त मंत्री जेटली सही हैं या फिर मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 06 Oct 2014

Last updated on: Oct 06, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा व इनेलो पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें कई मुद्दों पर आज कटघरे में खड़ा किया। अदानी गु्रप द्वारा रोकी गई बिजली आपूत में केंद्र पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी लोगों को गुमराह कर रही है।आज यहां जारी एक बयान में दीपेंद्र ने कहा कि अदानी गु्रप का भाजपा के किन-किन नेताओं के साथ संबंध हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अदानी ग्रु्रप द्वारा हरियाणा को सप्लाई की जा रही बिजली साजिश के तहत ही रोकी गई थी। दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अदानी गु्रप के साथ बिजली आपूॢत को लेकर करार किया था लेकिन अदानी गु्रप ने भाजपा नेताओं के दबाव में आकर हरियाणा में बिजली की आपूॢत को रोक दिया। इसके बाद प्रदेश की सरकार ने इस मामले की वकालत की ओर ट्रिब्यूनल से हरियाणा के पक्ष में फैसला हुआ। उन्होंने कहा कि बिजली ट्रिब्यूनल ने तुरंत प्रभाव से बिजली बहाल करने के आदेश अदानी गु्रप को दिए हैं। इससे हरियाणा को 1424 मैगावाट बिजली मिलेगी। 

दीपेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा की चुनावी जनसभाओं में आकर कहते हैं कि प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा आज आठवें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करके मोदी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। दीपेंद्र ने कहा कि या तो प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं या फिर उनकी केबिनेट के साथ एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली। दीपेंद्र ने कहा कि अरुण जेटली ने 9 जुलाई, 2014 को लोकसभा में जब केंद्र सरकार का आॢथक सर्वे सदन पटल पर रखा तो उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा नंबर-वन है। दीपेंद्र ने सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आ रही है कि मोदी क्यों इस तरह से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करके केंद्र की सरकार ने हरियाणा का अपमान करने की कोशिश की है क्योंकि प्रदेश के लोगों की कड़ी मेहनत के बूते ही हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में नंबर-वन बना है।

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जेबीटी भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे चौटाला का यह कहना कि वे तिहाड़ जेल से ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, बड़ा हास्यास्पद है। सांसद ने कहा कि चौटाला जेल से जमानत पर बाहर होते हुए कानून को तोड़ रहे हैं। चौटाला पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि चौटाला ने साबित कर दिया है कि वे जेल में रहते हुए भी कानून तोड़ते हैं और जब सरकार में रहते हैं तो भी कानून तोड़ते हैं। यही नहीं, जब ये लोग सत्ता में होते हैं तो खुद तो कानून तोड़ते ही हैं, साथ ही, अपने लोगों से भी कानून तुड़वाते हैं।

 

 

Tags: deepinder hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD