Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

छोटी बातों में बड़ी लड़ाई मत भूल जाना: दीपेंद्र

कहा खरखौदा हलके के लिए मैं बैठा हूं चिंता मत करना

छोटी बातों में बड़ी लड़ाई मत भूल जाना: दीपेंद्र
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

खरखौदा , 03 Oct 2014

Last updated on: Oct 03, 2014, 00:00 IST

आज साढ़े नौ वर्ष की शासन के बाद आपकी आंख से आंख मिलाकर मैं ये बात कह सकता हूं कि गलत मंशा से कोई काम नही किया है। लेकिन आज आपको फैसला करना है कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भली नियत से काम किया है तो उनके हाथों को मजबूत जरूर करें। शुक्रवार को खरखौदा की सब्जी मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह के हाथ मजबूत करने के लिए जन सभा को सम्बोंधित करने पहुंचे रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खरखौदा के लिए मैं बैठा हूं। आपका ओर मेरा पुराना साथ रहा है इस लिए आपको मेरे से मिलने के लिए किसी को भी  साथ लेकर आने की जरूरत नही है। बस आपको अपने जहन में ये बात याद रखनी है कि आपके हलके की लड़ाई दीपेंद्र लड़ रहा है। सांसद दीपेंद्र ने कहा कि ये जो ताकत आज आपको मिली है वह उस ताकत के लिए बनाने के लिए लम्बा संघर्ष लड़ा गया है। लेकिन अगर आप आज कमजोर पड़ गए तो इस ताकत को बिखरते देर नही लगेगी। अगर अपनी ताकत को अपने पास रखना चाहते हो तो इस बात को ठान लो कि सभी सीटों को मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की झोली में डालना जरूरी है। इस लिए कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह को भारी मतों से जिताने का काम करे। उन्होंने कहा कि नाराजगी हो सकती है मुझसे भी ओर जयवीर सिंह से भी लेकिन अपनी बातों में बड़ी लड़ाई को मत भूल जाना। उन्होंने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्षेत्र को उसका हक देने के साथ ही पूरे प्रदेश में विकास करवाया है। 

इसके बाद भी कोई अपने स्वार्थ के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए तो उसका कुछ नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो आने वाले दिनों में न केवल मेट्रो खरखौदा पहुंचेगी बल्कि सिसाना-भालौट होते हुए रोहतक का भी रूख कर सकती है। सांसद ने कहा कि उन्होंने भेद भाव को खत्म कर बेहतर विकास को प्राथमिकता दी है जिसके तहत अकेले सोनीपत में दर्जन भर विश्वविद्यालय स्थापित किए गए है वहीं खरखौदा को विकास के नाम पर आगे लाकर खड़ा कर दिया है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक लहर थी जब एक व्यक्ति को भी वोट पड़ गए लेकिन आज भाजपा के वायदे खोखले साबित हो रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों को मारने का काम कर रही है। धान का भाव घटाकर ओर चावल का बढ़ाकर केंद्र सरकार कौन से अच्छे दिन जनता के सामने पेश कर रही है। अकेले कांग्रेेस की भूपेंद्र ंिसह हुड्डा सरकार ऐसी है जिसने किसी ओर के वायदों को भी  पूरा करने का काम किया है। बिजली के कर्ज से प्रदेश के किसानों को मुक्त करने का वायदा हरी पगड़ी वालों का था। लेकिन जब वे सत्ता में आए तो किसानों पर गोलियां चलाने का काम उनके द्वारा किया गया। लेकिन सत्ता मिलते ही उस वायदे को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया ओर 16 सौ करोड़ के बिजली कर्ज को माफ किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पानीपत रैली में बुढ़ापा पेंशन 15 सौ रुपये करने की घोषणा सीएम भूपेंद्र ंिसह हुड्डा कर चुके हैं वहीं उन्हें हंसी आती है कि इनेलो के घोषणा पत्र में 12 सौ रुपये बुढ़ापा पेंशन करने का वायदा किया गया है। अब इस वायदे पर प्रदेश के बुजुर्ग कैसे उन्हें वोट दे सकते हैं। वहीं पानीपत की रैली में ही एक ओर काले कानून को खत्म कर दिया गया है। जिसके तहत अब अगर कोई किसान को-ओपरेटिव बैंक से लोन लेगा उसे सिर्फ उस केवल लोन की राशि वापिस करनी होगी। उन्होंने जनसमूह से अपील की कि वे जयवीर सिंह को भारी मतों से जिताने का काम करें। ताकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा शपथ चण्डीगढ़ में ले ओर कुर्सी दिल्ली वालों की हिल जाए। ये लड़ाई अकेली हमारी नही बल्कि आप सबकी सच व शराफत की लड़ाई है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज गोहाना हल्के के गांव भटगांव व बुटाना तथा जिला रोहतक के गांव अस्थल बोहर में भी जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए लिए वोट मांगे। गांव भटगांव में तो सांसद ने कहा कि मैं इस गांव का भानजा हूँ, इस लिए यहां से अपेक्षा ज्यादा ही हैं

जमाखोरों व बिचोलियों की है केंद्र सरकार 

इस अवसर पर प्रो.विरेंद्र ने कहा कि जयवीर सिंह आपका सच्चा व ईमानदार सिपेहसलार है। इसको भारी  वोटों से जीताने का काम करें। उन्होंने कहा कि एक झूठ की रेल अमित शाह के रूप में हरियाणा आ रही है जो कि हरियाणा के किसानों तक को 14वें नम्बर पर बताते हैं। अब उनके गणित को कौन ठीक करवाए।  आज 120 दिन हो चुके हंै काले धन की बात तक करनी प्रधानमंत्री ने बंद कर दी है। पाकिस्तान व चीन घुसपैठ से बाज नही आते लेकिन नरेंद्र मोदी रेड कारपेट पर उनका स्वागत करने में मशगूल हैं। महंगाई को कम करने का दावा करने वाले इसे ओर बढ़ाने में लगे हुए हैं। साफ है भाजपा जमाखोरों  व बिचौलियों की पार्टी हैं। वहां दूसरी ओर ओमप्रकाश चौटाला जेल में शपथ लेने की बात कह रहे हैं। अब तुम ये बताओ की कोई काम निकल आया तो उसे पूरा करवाने के लिए तुम जेल में जाओगे क्या। उन्होंने कहा कि नीति बनाने के लिए नियत चाहिए। जो भूपेंद्र हुड्डा में है। काफी संघर्ष के बाद राज आया है इसे सभांलकर रखना।  प्रो.विरेंद्र ने कहा कि जयवीर सिंह को पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए एक ओर रिकार्ड बनाकर जिताओ। 

आपका सेवक बनकर किया है काम,आगे भी करुंगा : जयवीर 

कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह ने कहा कि मैने आपका सेवक बनकर बीते पांच वर्ष में काम किए है। आपका साथ मिलेगा तो आगे भी इसी प्रकार आपके साथ मिलकर हलके को विकसित करने में तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेंद्र हुड्डा के हाथ तभी मजबूत होंगे जब एक-एक वोट हाथ के निशान पर जाएगा। इस लिए कड़ी मेहनत कर उन्हें जिताने के लिए आगे आएं।

 

 

Tags: deepinder hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD