Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

गृह राज्यमंत्री रहते हुए 3 वर्ष पहले ही उठाया था समान वेतनमान का मुद्दा : गोपाल कांडा

पानीपत रैली में हुड्डा ने लागू किया हलोपा का एजेंडा : कांडा

गृह राज्यमंत्री रहते हुए 3 वर्ष पहले ही उठाया था समान वेतनमान का मुद्दा : गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बादली , 24 Aug 2014

Last updated on: Aug 24, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पानीपत रैली के दौरान हरियाणा लोकहित पार्टी के एजेंडे को लागू करने की घोषणा की है। गोपाल कांडा आज यहां पार्टी नेता नाहर सिंह व देवेंद्र गुलिया द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा में रवि सांगवान के नेतृतव में सैकड़ों युवाओं ने हलोपा में शामिल होने की घोषणा की।हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने चुनाव के मौके पर पुलिस तथा अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार किया है। कांडा ने कहा कि वर्ष 2011 में उन्होंने गृह राज्य मंत्री होते हुए सरकार को योजना तैयार करके दी थी जिसमें हरियाणा के पुलिस कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने की बात कही गई थी। उस समय मुख्यमंत्री ने इस योजना को यह कहते हुए लागू नहीं किया था कि चुनाव के समय इस पर विचार करेंगे। आज जब विधानसभा चुनाव सिर पर है तो ऐसे में सरकार की मंशा उजागर हो गई है।गोपाल कांडा ने एस.वाई.एल तथा हांसी-बुटाना नहर के नाम पर प्रदेश के किसानों को गुमराह किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि हलोपा की सरकार के सत्ता में आते ही प्रदेश के सभी किसानों को न केवल ट्यूबवैल की बिजली नि:शुल्क प्रदान की जाएगी बल्कि उन्हें सिंचाई के लिए प्रयाप्त नहरी पानी भी मुहैया करवाया जाएगा। 

हलोपा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में अब तक सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्रियों ने अपने स्वार्थ की राजनीति व स्वहित सोच के चलते प्रदेश के किसानों तथा व्यापारियों को कभी आगे नहीं बढऩे दिया। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार बनने पर प्रदेश में तीन कार्गो सैंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां से हरियाणा की सब्जियों को इराक व कुवैत जैसे अरबी देशों को भेजा जाएगा और वहां से बदले में कच्चा तेल सीधे हरियाणा में मंगवाया जाएगा।इससे पहले कांडा का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष राजबीर कौशिक तथा प्रवक्ता हरिओम भाली ने कहा कि गोपाल कांडा की नीतियों से ही प्रदेश में बेरोजगारी का खात्मा होगा और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। हलोपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र स्वामी ने कहा कि हलोपा सरकार आने पर समाज के वंचित व शोषित वर्ग को उचित मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर बलवान चिडिय़ा, संदीप दलाल, नाहर सिंह, देवेंद्र गुलिया, अमित खरब, ओमल खन्ना, रवि सांगवान, अख्तर हुसैन, आशीष बामला, रूपचंद अग्रवाल, नरेंद्र गुलिया समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। 

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD