Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रायपुर , 23 Aug 2014

Last updated on: Aug 23, 2014, 00:00 IST

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का असर पड़ने लगा है। मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से देशवासियों को स्वच्छता पर जोर देते हुए घरेलू शौचालयों के निर्माण की बात कही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को गांवों में स्वच्छता की दृष्टि से घरेलू शौचालयों के निर्माण के लिए अगले तीन महीने की कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तत्परता से योजना बनाने में जुट गई है। विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि तीन महीने में पूरे प्रदेश में एक लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। मिश्रा ने बताया कि विभाग ने तीन महीने की कार्ययोजना तैयार कर ली है, जिसमें 99 हजार 450 घरों में पक्के शौचालयों के निर्माण और 87 हजार 400 घरेलू नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। मिश्रा ने अधिकारियों को इस कार्ययोजना पर तत्परता से अमल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केन्द्र से प्राप्त निदेर्शो के अनुरूप छत्तीसगढ़ में आगामी 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह मनाने का भी निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पिछले सप्ताह यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के समस्त संभागीय आयुक्तों और जिलों के कलेक्टरों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषित प्राथमिकताओं पर अमल के लिए जल्द से जल्द तैयारी करने का निर्देश दिया था। डॉ. सिंह ने गांवों में पक्के घरेलू शौचालयों के निर्माण और स्वच्छ पेयजल के लिए नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह में स्थानीय स्तर पर राज्य शासन के मंत्रियों, सासंदों और विधायकों को इस अभियान से जोड़कर स्वच्छता के संबंध में जागरूकता लाने के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। मिश्रा ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर होने वाली ग्राम सभाओं में हर ग्राम पंचायत द्वारा प्रत्येक गांव के सभी घरों में शौचालय निर्माण का प्रस्ताव पास किया जाएगा। साथ ही जिन घरों में शौचालय निर्माण का काम पूरा हो गया है, उन घरों में इसके इस्तेमाल का संकल्प लिया जाएगा। शौचालय निर्माण के कार्यो को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और निर्मल भारत अभियान के तहत संयुक्त रूप से गति दी जाएगी।

 

Tags: raman singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD