Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका : रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 26 Nov 2018

Last updated on: Nov 26, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने कहा है कि देश के महान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में हमारे महान भारतीय संविधान की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी लोगों से संविधान की पवित्र भावना के अनुरूप कानून के मार्ग पर चलकर देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को और भी अधिक सु²ढ़ बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में जहां प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है और कई मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं इन अधिकारों के साथ-साथ कई मूल कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। इन कर्तव्यों में संविधान का पालन करना और उसके आदशरें तथा राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान सहित समस्त संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना भी शामिल है। 

हम सबको राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उसमें बताए गए कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों के कठिन संघर्षों के बाद देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली और भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा का और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में संविधान प्रारूप समिति का गठन किया गया। डॉ. अम्बेडकर ने कड़ी मेहनत से संविधान का निर्माण किया, जिसे उन्होंने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सौंपा। उसी दिन संविधान सभा में हमारे महान भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया।

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD