Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में संविधान की अहम भूमिका : डॉ. रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 26 Nov 2018

Last updated on: Nov 26, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को संविधान दिवस के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं दी और कहा कि 'देश के महान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में हमारे महान भारतीय संविधान की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है।' न्होंने सभी लोगों से संविधान की पवित्र भावना के अनुरूप कानून के मार्ग पर चलकर देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को और भी अधिक सु²ढ़ बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में जहां प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है और कई मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं इन अधिकारों के साथ-साथ कई मूल कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। इन कर्तव्यों में संविधान का पालन करना और उसके आदर्शो तथा राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान सहित समस्त संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना भी शामिल है। हम सबको राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उसमें बताए गए कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों के कठिन संघर्षो के बाद देश को 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली और भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा का और भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान प्रारूप समिति का गठन किया गया। डॉ. अंबेडकर ने कड़ी मेहनत से संविधान का निर्माण किया, जिसे उन्होंने 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रसाद को सौंपा। उसी दिन संविधान को अंगीकृत किया गया।

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD