Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, 'बारिश में भी सोने नहीं देंगे'

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Raipur, National Forensic Science University, NFSU, Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh, Raman Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 22 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 15:08 IST

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री के रायपुर कैंपस के शिलान्यास कार्यक्रम में एक बार फिर 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया। 

इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हथियार नहीं डालोगे तो बारिश में भी सोने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को तेज गति से शुरू किया। 

मैंने देखा है कि सरकार बनने के बाद से न केवल नक्सली विरोधी अभियान को धार दी, बल्कि समय-समय पर इसका मार्गदर्शन भी किया है। पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रोत्साहित किया है और इस लड़ाई को कुशलता से आगे बढ़ाया है। मैंने छत्तीसगढ़ में ही कहा था कि 31 मार्च 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा और मैं आज फिर से दोहराना चाहूंगा कि जिस तरह से सुरक्षा बलों ने पराक्रम दिखाया है, हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।"

गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को चेताते हुए कहा कि बारिश में हर बार नक्सली आराम कर लेते थे। लेकिन, इस बार हम उनको बारिश में भी नहीं सोने देंगे। मैं फिर से जो नक्सलवाद के रास्ते पर भटककर चले गए हैं, उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि सरेंडर कर दीजिए और छत्तीसगढ़ की विकास की यात्रा में जुड़ जाएं। 

इससे अच्छा सरेंडर करने का कभी मौका नहीं मिलेगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो वादा केंद्र और राज्य सरकार ने किया है, उसे पूरा करेंगे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, "एनएफएसयू और सीएफएसएल की आधारशिला रखी जा रही है, साथ ही विश्वविद्यालय के ट्रांजिट कैंपस का शुभारंभ भी किया जा रहा है, जिसमें 180 छात्र साइबर और फॉरेंसिक साइंस में बीएससी और एमएससी जैसे पाठ्यक्रमों में अपनी शिक्षा शुरू करेंगे।"

अमित शाह ने कहा कि एनएफएसयू कैंपस को केंद्र से 145 करोड़ रुपए की लागत से बनाने का प्रस्ताव है, जबकि सीएफएसएल को 123 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। कुल मिलाकर दोनों पर 268 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि युवा पीएम मोदी पर भरोसा करें और समझें कि एनएफएसयू से उनकी डिग्री, उनकी नौकरी की गारंटी भी होगी।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Raipur , National Forensic Science University , NFSU , Vishnu Deo Sai , Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh , Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD