Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें शक्ति केंद्र मजूबत होगा तो मिलेगी बंगाल जैसी जीत : सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले मुश्किल शेड्यूल की तैयारी, रेड-बॉल से ट्रेनिंग करते दिखे जसप्रीत बुमराह पटना एम्स को मिलेगी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की होगी व्यवस्था : सम्राट चौधरी दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें : सीएम मोहन यादव स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी : सुधांशु त्रिवेदी विंबलडन : नाओमी ओसाका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया, पहली बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब दोहा में प्रवासी भारतीयों से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर विंबलडन : बारबोरा क्रेजिसिकोवा को शिकस्त देकर तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं कैरोलिना मुचोवा गांधीनगर में शांति निवास हॉस्टल का उद्घाटन अमित शाह ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई विंबलडन : जेसिका पेगुला ने इवा जोविक को हराया, दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई दोहा में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की कतर के पीएम से मुलाकात कौशल विकास के जरिए युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है असम सरकार : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा

 

शक्ति केंद्र मजूबत होगा तो मिलेगी बंगाल जैसी जीत : सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh, Nitin Nabin
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 13:15 IST

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के जरिए संगठन और कार्यकर्ताओं में चुनावी ऊर्जा भरने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब जिन सरकारों के समय प्रदेश में माफिया पाले जाते थे और हर जिले में कट्टा-बम बनवाए जाते थे, वहीं आज उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल और ड्रोन का निर्माण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि पिछली सरकारों का उद्देश्य केवल अपना लूटतंत्र मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि जब शक्ति केंद्र मजबूत होगा तब बंगाल जैसी जीत मिलने में कठिनाई नहीं होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और वर्तमान पीढ़ी विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते हुए देख रही है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। अंत्योदय की अवधारणा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतारा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति का पहला सूत्र राजनीतिक स्थिरता है।

बिना स्थिर सरकार के सुशासन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को स्थिर सरकार देने की परंपरा स्थापित की और भाजपा ने उसी आधार पर सुशासन का मॉडल विकसित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास और विरासत को साथ लेकर चलने का मॉडल दिया है और उत्तर प्रदेश उसकी सबसे बड़ी प्रयोगशाला बना है।

अयोध्या का भव्य स्वरूप, काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प और दिव्य-भव्य महाकुंभ इसी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है और यहां ब्रह्मोस मिसाइल व ड्रोन जैसे रक्षा उपकरणों का निर्माण हो रहा है। विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल जाति की राजनीति के जरिए समाज को बांटते रहे, लेकिन डबल इंजन सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि शक्ति केंद्र मजबूत होंगे तो पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी भाजपा की जीत का रास्ता आसान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यदि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न हिस्सा है और वहां हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित है तो इसका श्रेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके सपने को साकार किया है।

सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सामान्य बैठक नहीं, बल्कि 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का श्रीगणेश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से माफिया राज समाप्त हुआ, विकास को गति मिली और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडाराज था और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहती थी, लेकिन आज अपराधी कानून के डर से छिपने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। ब्रजेश पाठक ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक आने पर इन दलों ने केवल घड़ियाली आंसू बहाए, जबकि भाजपा ने महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं 2027 में भाजपा को फिर सत्ता में लाने का संकल्प ले चुकी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदल दी है।

पहले प्रदेश की पहचान माफिया राज से होती थी, जबकि आज यहां ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है और भारत रक्षा क्षेत्र में निर्यातक देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी ताकत बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता हैं और 2027 की जीत की बुनियाद भी यही कार्यकर्ता तैयार करेंगे। 

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh , Nitin Nabin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD