Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें शक्ति केंद्र मजूबत होगा तो मिलेगी बंगाल जैसी जीत : सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले मुश्किल शेड्यूल की तैयारी, रेड-बॉल से ट्रेनिंग करते दिखे जसप्रीत बुमराह पटना एम्स को मिलेगी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की होगी व्यवस्था : सम्राट चौधरी दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें : सीएम मोहन यादव स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी : सुधांशु त्रिवेदी विंबलडन : नाओमी ओसाका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया, पहली बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब दोहा में प्रवासी भारतीयों से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर विंबलडन : बारबोरा क्रेजिसिकोवा को शिकस्त देकर तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं कैरोलिना मुचोवा गांधीनगर में शांति निवास हॉस्टल का उद्घाटन अमित शाह ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई विंबलडन : जेसिका पेगुला ने इवा जोविक को हराया, दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई दोहा में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की कतर के पीएम से मुलाकात कौशल विकास के जरिए युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है असम सरकार : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा

 

स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी : सुधांशु त्रिवेदी

Sudhanshu Trivedi, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 12:56 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक योगदान और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी न केवल एक महान राष्ट्रवादी नेता थे, बल्कि स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार भी थे।

भाजपा सांसद ने कहा कि स्वतंत्रता के तुरंत बाद कांग्रेस का सदस्य न होने के बावजूद डॉ. मुखर्जी के अद्वितीय कौशल और राष्ट्र-प्रथम की सोच को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही देश को 'चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, 'दामोदर घाटी नदी परियोजना' (भारत की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में से एक) और 'हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड' का वर्तमान स्वरूप मिला।

डॉ. मुखर्जी का स्पष्ट मानना था कि जब तक भारत प्रौद्योगिकी और स्वदेशी उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं होगा, तब तक हमारी स्वतंत्रता अधूरी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. मुखर्जी के इन्हीं विचारों और पदचिन्हों पर चलते हुए देश को 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

हमारी 'प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव' योजना इसी सोच का परिणाम है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर है। साल 2014 से पहले भारत दुनिया में मोबाइल का केवल एक बड़ा उपभोक्ता (कंज्यूमर) था, लेकिन आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन चुका है। सैमसंग की दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री नोएडा में है और एप्पल के आईफोन का निर्माण भी अब चीन के बाहर सबसे बड़े स्तर पर भारत में ही हो रहा है।

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना के साथ देश को 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद' की विचारधारा दी। उन्होंने हमेशा भारत की सांस्कृतिक अखंडता को सर्वोपरि रखा। वंदे मातरम गीत के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा और देश की अखंड चेतना को जगाने का उनका प्रयास आज भी राष्ट्र को प्रेरित करता है।

भाजपा इतिहास का वह एकमात्र दल है जिसने 1950 के दशक से लेकर आज तक अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता को कभी नहीं बदला। लियाकत-नेहरू समझौते के विरोध का जिक्र करते हुए डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि जब डॉ. मुखर्जी ने 6 जुलाई 1950 को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, तो उनका मुख्य उद्देश्य पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा करना था।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) उसी ऐतिहासिक भूल को सुधारने और प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को न्याय देने का एक प्रामाणिक प्रयास है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय के लिए डॉ. मुखर्जी ने 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का ऐतिहासिक नारा दिया।

वर्ष 1953 में कश्मीर की सीमा पर उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गिरफ्तारी और रहस्यमयी मृत्यु आज भी एक बड़ा सवाल है, जहां उन्हें जानबूझकर दिल्ली की अदालत और भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार से दूर रखने की राजनीतिक साजिश रची गई। डॉ. त्रिवेदी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इसी सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हुए 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभिन्न अंग बनाया।

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1966 में जनसंघ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समय यह संकल्प पारित किया था कि भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना चाहिए। सत्ता में आने के बाद वर्ष 1998 में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर इस सपने को पूरा किया और आज मोदी सरकार ने भारतीय सेना को जल, थल और नभ तीनों मोर्चों पर अत्याधुनिक न्यूक्लियर मिसाइलों और सबमरीन से सुसज्जित कर भारत को वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है।

 

Tags: Sudhanshu Trivedi , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD