Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ओम, चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, की गई भव्य भस्म आरती योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी 'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

 

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Pankaj Chaudhary, Lucknow
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 16:37 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने शनिवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी पर जनता का अटूट विश्वास है। यहां पर उमड़ा जनसैलाब का संकेत है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को लखनऊ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से उनका परिचय कराया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई, जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा ने क्रेन की मदद से उन्हें करीब 25 फीट लंबी विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया। रोड शो में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, बुर्का पहने महिलाएं, टोपी पहने पुरुष, ईसाई समुदाय के पादरी और नन भी स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी के प्रति जनता का गहरा विश्वास है। पटलीपुत्र की धरती पर मुझे जो स्वागत मिला था, उससे भी अधिक आत्मीय और भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश में मिला है। मैं सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह, प्रेम और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को प्रणाम करता हूं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला दौरा उत्तर प्रदेश में होना संगठन के लिए गौरव की बात है। यह हमारा सौभाग्य है कि नई प्रदेश टीम के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला आगमन यहां हुआ; उनका मार्गदर्शन हमें मिला है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और हमें पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सफलता हासिल करेगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज नितिन नवीन के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व से युवाओं, गरीबों और आम लोगों में नई उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Pankaj Chaudhary , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD