Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें शक्ति केंद्र मजूबत होगा तो मिलेगी बंगाल जैसी जीत : सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले मुश्किल शेड्यूल की तैयारी, रेड-बॉल से ट्रेनिंग करते दिखे जसप्रीत बुमराह पटना एम्स को मिलेगी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की होगी व्यवस्था : सम्राट चौधरी दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें : सीएम मोहन यादव स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी : सुधांशु त्रिवेदी विंबलडन : नाओमी ओसाका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया, पहली बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब दोहा में प्रवासी भारतीयों से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर विंबलडन : बारबोरा क्रेजिसिकोवा को शिकस्त देकर तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं कैरोलिना मुचोवा गांधीनगर में शांति निवास हॉस्टल का उद्घाटन अमित शाह ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई विंबलडन : जेसिका पेगुला ने इवा जोविक को हराया, दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई दोहा में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की कतर के पीएम से मुलाकात कौशल विकास के जरिए युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है असम सरकार : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा

 

कौशल विकास के जरिए युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है असम सरकार : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 12:49 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से राज्य के युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना और 'आत्मनिर्भर असम' का निर्माण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। गोरचुक स्थित नॉर्थ ईस्ट स्किल सेंटर के दौरे के दौरान प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को विशेष रूप से जापान में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इसके लिए सीएम फ्लाइट योजना के तहत जापानी भाषा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक चार चरणों में प्रत्येक प्रशिक्षु पर लगभग 1.5 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस राशि से उन्हें शिक्षा और विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे जापान के उद्योगों और अन्य संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकें।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया और असम स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत संचालित कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों से भी बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेटकुची में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड डायरेक्टरेट कॉम्प्लेक्स का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

इस परिसर में राज्य सरकार के 54 निदेशालयों को एक ही परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एकीकृत परिसर विभिन्न विभागों को एक प्रशासनिक केंद्र के तहत लाकर शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कैंटीन, प्रत्येक मंजिल पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता वाले शौचालय, दोपहिया, चारपहिया और साइकिलों के लिए अलग पार्किंग तथा पूरी तरह वातानुकूलित कार्यालय जैसी सभी आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि निदेशालयों को तीन चरणों में नए परिसर में स्थानांतरित किया जाए, ताकि यह प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। इसके अलावा, हिमंत बिस्वा सरमा ने सरुसजाई स्टेडियम परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने एकीकृत शहरी विकास की प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य इस पूरे क्षेत्र को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, बेहतर संपर्क व्यवस्था, उन्नत नागरिक सुविधाओं और टिकाऊ शहरी नियोजन के साथ एक आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे लोगों को अधिक सुविधाएं और बेहतर जीवन गुणवत्ता मिल सके।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD