Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें शक्ति केंद्र मजूबत होगा तो मिलेगी बंगाल जैसी जीत : सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले मुश्किल शेड्यूल की तैयारी, रेड-बॉल से ट्रेनिंग करते दिखे जसप्रीत बुमराह पटना एम्स को मिलेगी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की होगी व्यवस्था : सम्राट चौधरी दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें : सीएम मोहन यादव स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी : सुधांशु त्रिवेदी विंबलडन : नाओमी ओसाका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया, पहली बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब दोहा में प्रवासी भारतीयों से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर विंबलडन : बारबोरा क्रेजिसिकोवा को शिकस्त देकर तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं कैरोलिना मुचोवा गांधीनगर में शांति निवास हॉस्टल का उद्घाटन अमित शाह ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई विंबलडन : जेसिका पेगुला ने इवा जोविक को हराया, दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई दोहा में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की कतर के पीएम से मुलाकात कौशल विकास के जरिए युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है असम सरकार : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा

 

कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा

लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 12:18 IST

विधानसभा क्षेत्र मोहाली के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे लोक मिलनी कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने आज गांव रायपुर खुर्द और सुखगढ़ का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं उचित समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं जन-केंद्रित प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए अधिकांश वादों को सरकार ने पूरा किया है तथा अब पंजाब के सर्वांगीण विकास को और अधिक गति प्रदान की जा रही है। विधायक ने कहा कि सरकार बनने के बाद 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा लागू की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा अब तक करोड़ों लोग इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, नए कक्षों के निर्माण तथा आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए गए हैं। रोजगार के विषय में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब तक हजारों युवाओं को नियमित सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है तथा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।

विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव सुखगढ़ की फिरनी के लिए रंगला पंजाब योजना के तहत 2 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनरल धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये तथा फिरनी पर पेवर ब्लॉक लगाने हेतु रंगला पंजाब-3 योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपये शीघ्र जारी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गांव रायपुर खुर्द में रंगला पंजाब-2 योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्र के लिए 4 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा रंगला पंजाब-3 योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र के लिए अतिरिक्त 4 लाख रुपये तथा पंचायत घर के लिए 5 लाख रुपये भी शीघ्र जारी किए जाएंगे।

इस अवसर पर सरपंच कुलवीर कौर, बलकार सिंह, वरिष्ठ उपमहापौर कुलदीप सिंह समाना, उपमहापौर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हरपाल सिंह चन्ना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD