Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Saharanpur, School Chalo Abhiyan 2026
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

सहारनपुर , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 15:57 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर से राज्यव्यापी 'स्कूल चलो अभियान-2026' के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे नागरिक, शिक्षक, चिकित्सक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि तैयार करती है।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और समाज के लोगों से अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए अगले 15 दिनों में हर बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार शिक्षा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा न केवल बच्चों को संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि उन्हें समाज और देश के विकास में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए भी तैयार करती है।

वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए 'स्कूल चलो अभियान' का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था और इसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के पीछे सरकार की स्पष्ट नीति, पारदर्शी नीयत और शिक्षा सुधार के प्रति मजबूत संकल्प रहा है।

बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र बच्चे तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया है। वर्ष 2017 में बेसिक शिक्षा परिषद के केवल 36 प्रतिशत विद्यालय ही बुनियादी सुविधाओं से पूरी तरह लैस थे। अधिकांश स्कूलों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, फर्नीचर, पुस्तकालय, रसोईघर और चारदीवारी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था।

इन कमियों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने 'ऑपरेशन कायाकल्प' शुरू किया, जिसके तहत जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और समाज के सहयोग से सरकारी विद्यालयों का व्यापक कायाकल्प किया गया। उन्होंने बताया कि अब विद्यालयों में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, फर्नीचर, पुस्तकालय, मिड-डे मील की समुचित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है। शिक्षा से वंचित रहने वाला बच्चा केवल अपने परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की क्षति है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएम योगी ने सांसदों, विधायकों, ग्राम प्रधानों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से 'स्कूल चलो अभियान' को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र को समय पर यूनिफॉर्म, बैग, पाठ्यपुस्तक, जूते-मोजे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक शिक्षण संसाधनों का तेजी से विस्तार कर रही है।

शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि एक लाख से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण देकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि 2025-26 में करीब 23 हजार दिव्यांग बालिकाओं को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई है। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप 'लर्निंग बाय डूइंग' और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि बच्चे व्यवहारिक ज्ञान के साथ आत्मविश्वास भी विकसित कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए और अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपए से बढ़ाकर 17 हजार रुपए किया है। इसके अलावा शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और अन्य कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने अगले 15 दिनों तक विशेष नामांकन अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक और जनप्रतिनिधि गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Saharanpur , School Chalo Abhiyan 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD