Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें शक्ति केंद्र मजूबत होगा तो मिलेगी बंगाल जैसी जीत : सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले मुश्किल शेड्यूल की तैयारी, रेड-बॉल से ट्रेनिंग करते दिखे जसप्रीत बुमराह पटना एम्स को मिलेगी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की होगी व्यवस्था : सम्राट चौधरी दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें : सीएम मोहन यादव स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी : सुधांशु त्रिवेदी विंबलडन : नाओमी ओसाका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया, पहली बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब दोहा में प्रवासी भारतीयों से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर विंबलडन : बारबोरा क्रेजिसिकोवा को शिकस्त देकर तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं कैरोलिना मुचोवा गांधीनगर में शांति निवास हॉस्टल का उद्घाटन अमित शाह ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई विंबलडन : जेसिका पेगुला ने इवा जोविक को हराया, दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई दोहा में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की कतर के पीएम से मुलाकात कौशल विकास के जरिए युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है असम सरकार : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा

 

दोहा में प्रवासी भारतीयों से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर

उनके समर्पण और योगदान की सराहना की

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Doha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दोहा , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 12:54 IST

कतर यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने दोहा में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्‍होंने कतर समाज के प्रत‍ि उनके योगदान की तारीफ की। जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने में उनके अनुभव और सुझाव अहम भूमिका निभाएंगे। कतर की यात्रा में दोहा पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, "रविवार शाम कतर में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से अच्छी मुलाकात हुई।

हमने इस बात पर जोर दिया कि इस क्षेत्र के साथ हमारे रिश्तों में भारतीय समुदाय का कल्याण हमेशा एक अहम प्राथमिकता है। इन मुश्किल समय में कतर के समाज के लिए उनका समर्पण और योगदान सचमुच सराहनीय है और इसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।'' व‍िदेश मंत्री जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-कतर साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए उनके अनुभव और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, जयशंकर पांच जुलाई से दस जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य इन चारों देशों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करना, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करना और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने भारत और कतर के बीच सहयोग के अलग-अलग क्षेत्रों पर चर्चा की और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर बात की। जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "आज दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मिलकर खुशी हुई।

मैंने भारत के लोगों की सुरक्षा और उनके अच्छे हाल-चाल का ध्यान रखने के लिए उनका धन्यवाद किया। हमने ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और लोगों के आपसी संबंधों समेत हमारे द्विपक्षीय सहयोग के कई पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर भी चर्चा की।

उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसके असर को लेकर अपने विचार भी साझा किए, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।" भारत और कतर के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं, जिनकी नींव पुराने व्यापारिक रिश्तों और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संपर्क पर टिकी है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1973 में स्थापित हुए थे और 2023 में इन संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Doha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD