Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ओम, चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, की गई भव्य भस्म आरती योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी 'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

 

नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे

सीएम योगी समेत नेताओं ने किया स्वागत, रथ पर निकला भव्य जुलूस

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Lucknow
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लखनऊ , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 14:44 IST

अगले साल प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान समेत राज्य सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर के मार्ग पर 50 से अधिक स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। उनके साथ रथ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद हैं। रोड शो के जरिए भाजपा राजधानी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी।

करीब नौ दिन पहले घोषित नई प्रदेश टीम के गठन के बाद यह पहला अवसर है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारियों और चुनावी रणनीति को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। भाजपा के अनुसार, दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, भाजपा सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

इसी दिन प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है। देर शाम वह पद्मश्री सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह के आवास पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रात्रिभोज का कार्यक्रम निर्धारित है। दौरे के दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद करेंगे।

इसके बाद वह एनडीए नेताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन और सरकार से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। दोपहर में नितिन नवीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

अपने दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ के पीर नगर स्थित बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पहुंचेंगे, जहां वह बूथ स्तर पर चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। भाजपा इस पूरे दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत के रूप में देख रही है। 

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD