Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 17:18 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने 53वें जन्मदिन पर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल की प्राथमिकता राष्ट्र नहीं, बल्कि चंदा है। उन्होंने अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े विवाद, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संस्थाओं के कथित दुरुपयोग को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा।

इस दौरान उन्होंने पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 'पीडीए स्वाभिमान सहयोग' अभियान शुरू करने की घोषणा भी की। सपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी जल्द ही क्यूआर कोड के माध्यम से 'पीडीए स्वाभिमान सहयोग' अभियान शुरू करेगी। इसके तहत समर्थकों से न्यूनतम 20 रुपए का सहयोग लिया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने कहा, "भाजपा की नजर नेशन पर नहीं, डोनेशन पर है। इनके लिए 'नेशन फर्स्ट' नहीं, 'डोनेशन फर्स्ट' है।" उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया गया है तथा अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े मुद्दों ने पूरे देश में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

उनका आरोप था कि चंदा और अन्य विवादों के बीच पेपर लीक जैसे गंभीर विषय दबाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकार से सवाल पूछता है तो उसके खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है। पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण छात्र कोचिंग संस्थानों पर निर्भर हो गए हैं, जबकि सरकार उन पर भी दबाव बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 'शब्दकोष में न धर्म है और न शर्म।' उन्होंने आरोप लगाया कि संतों का अपमान किया जा रहा है, प्राथमिक विद्यालय बंद हो रहे हैं और मुख्यमंत्री के गृह जनपद तक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभावित हो रहे हैं।

राम मंदिर और संविधान का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के आदर्श हैं, जबकि संविधान लोकतंत्र की मर्यादा का प्रतीक है। उनका आरोप था कि भाजपा ने धर्म, संविधान, आस्था और श्रद्धा सभी के साथ विश्वासघात किया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम सभी सनातनियों के आराध्य हैं और रहेंगे, लेकिन भाजपा उनके नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता इन मुद्दों को समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD