Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें आने वाले मुश्किल शेड्यूल की तैयारी, रेड-बॉल से ट्रेनिंग करते दिखे जसप्रीत बुमराह पटना एम्स को मिलेगी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की होगी व्यवस्था : सम्राट चौधरी दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें : सीएम मोहन यादव स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी : सुधांशु त्रिवेदी विंबलडन : नाओमी ओसाका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया, पहली बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब दोहा में प्रवासी भारतीयों से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर विंबलडन : बारबोरा क्रेजिसिकोवा को शिकस्त देकर तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं कैरोलिना मुचोवा गांधीनगर में शांति निवास हॉस्टल का उद्घाटन अमित शाह ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई विंबलडन : जेसिका पेगुला ने इवा जोविक को हराया, दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई दोहा में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की कतर के पीएम से मुलाकात कौशल विकास के जरिए युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है असम सरकार : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित

 

जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा

जयसिंहपुर के जलाड़ी और नाहलना में यादविंदर गोमा ने सुनीं जनसमस्याएं

Yadvinder Goma, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जयसिंहपुर , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 11:47 IST

आयुष, कानून तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने आज जयसिंहपुर उपमंडल के गांव जलाड़ी एवं नाहलना में आयोजित विभिन्न जनसभाओं में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गांव जलाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़क की टारिंग का कार्य हाल ही में पूरा किया गया है जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को भी बदल दिया गया है ताकि लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

 यादविंदर गोमा ने कहा कि गांव तरिंडा तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 9 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं जिसका कार्य जल्द ही आरम्भ किया जाएगा तथा निर्धारित समय में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पालमपुर से सरीमोलग तक बस सेवा का संचालन भी शीघ्र आरंभ करने के प्रयास किए जाएंगे जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने जलाड़ी गांव में खेल मैदान के निर्माण के लिए आवश्यक आकलन शीघ्र तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 

इसके अतिरिक्त हाल ही में अस्पताल में चार चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है तथा नई एक्स-रे मशीन भी स्थापित कर दी गई है जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके उपरांत गांव नाहलना में आयोजित जनसभा के दौरान आयुष, कानून तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहलना में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा पानी के टैंक का निर्माण आगामी दो से तीन माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने श्मशान घाट के कार्य के लिए 2 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री यादविंदर गोमा ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति चिट्टे जैसे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा सेवन में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन अथवा सरकार को दें ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इस दौरान उन्होंने हाल ही में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्षा मीना कुमारी, बीडीसी सदस्य ओमप्रकाश धीमान, प्रधान जलाड़ी राजकुमार, प्रधान नाहलना राजकुमारी, उपप्रधान जलाड़ी मनोज, उपप्रधान नाहलना कर्ण सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, पूर्व प्रधान निर्मला देवी, जगरूप सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुदर्शना, मंजू, विनोद, बलदेव सिंह, गुलेर चंद, रविंदर रनौत, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Yadvinder Goma , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD