Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें पटना एम्स को मिलेगी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन, बर्न मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की होगी व्यवस्था : सम्राट चौधरी दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें : सीएम मोहन यादव स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी : सुधांशु त्रिवेदी विंबलडन : नाओमी ओसाका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया, पहली बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब दोहा में प्रवासी भारतीयों से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर विंबलडन : बारबोरा क्रेजिसिकोवा को शिकस्त देकर तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं कैरोलिना मुचोवा गांधीनगर में शांति निवास हॉस्टल का उद्घाटन अमित शाह ने अवैध कोयला खनन और चोरी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई विंबलडन : जेसिका पेगुला ने इवा जोविक को हराया, दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई दोहा में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की कतर के पीएम से मुलाकात कौशल विकास के जरिए युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रही है असम सरकार : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों

 

स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत

पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 11:52 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह बात पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी कल्याण, रक्षा सेवाएं कल्याण एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कही।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अद्वितीय बलिदान दिए हैं। उनका योगदान राष्ट्र के इतिहास का अमूल्य अध्याय है, जिसके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा तथा उनके सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित एवं बेरोजगार पुत्रियों तथा बेरोजगार पुत्रों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित किया जा सके।

मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए जनहितैषी नीतियां लागू कर रही है। इसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान सदैव अक्षुण्ण बना रहे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD