Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

कैटरीना कैफ ने खोला राज, विक्की कौशल की खास बात को किया शेयर

Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 13:09 IST

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल हुईं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक बेहद प्यारे पल का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पति विक्की कौशल ने उनके लिए अब तक सबसे प्यारी चीज क्या की है। कैटरीना ने बताया कि जब वह कोविड से ठीक होने के बाद एक मुश्किल दौर से बाहर आ रही थीं, तो उन्हें अपना जन्मदिन शुरू में थोड़ा उदास लगा।

तब उनका मूड भांपकर, विक्की ने अपनी लेडी लव के लिए एक प्राइवेट कॉन्सर्ट करके माहौल को मजेदार बनाने का फैसला किया। विक्की ने कैटरीना के पॉपुलर गानों पर कुल 45 मिनट तक परफॉर्म किया और हर गाने के वाइब को एकदम सही तरीके से पकड़ा। शो के होस्ट करण जौहर ने जब पूछा, "एक पति के तौर पर विक्की ने आपके लिए सबसे प्यारी चीज क्या की है?" तब अभिनेत्री ने अपने शब्दों में वह घटना बताई, "मेरे जन्मदिन पर, मैं कोविड के बाद उस मुश्किल समय से बाहर आ रही थी।

विक्की को एहसास हो गया था कि मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही। उन्होंने अचानक माहौल बदल दिया और मेरे हर गाने पर 45 मिनट का कॉन्सर्ट किया।" उन्होंने बताया कि उस वक्त मौजूद सभी लोग एक्टर से बहुत प्रभावित थे। कैटरीना ने आगे कहा, "हम सब बैठ गए, हम लगभग 17 से 18 लोग थे। सब बैठ गए और नाचना बंद कर दिया और सोच रहे थे कि 'उन्हें हर एक चीज कैसे पता थी?'''

अभिनेत्री ने बताया कि ऐसा नहीं था कि स्टेप्स एकदम परफेक्ट थे, लेकिन उन्होंने गाने के वाइब को पकड़ा और उसी के हिसाब से डांस किया।इससे पीछे विक्की का एक ही मकसद था, मुझे हंसाना। बता दें कि अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लोगों को उलझन में रखने के बाद, कैटरीना और विक्की ने 2021 में एक प्राइवेट लेकिन खूबसूरत सेरेमनी में शादी कर ली। यह कपल अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव पर तब पहुंचे, जब 7 नवंबर 2025 को उनके घर पहले बच्चे, बेटे विहान कौशल का जन्म हुआ।

 

Tags: Katrina Kaif , Vicky Kaushal , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD