Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

जायद खान बर्थडे स्पेशल : 'मैं हूं ना' से मिली पहचान, फिर भी अधूरा रह गया स्टारडम का सपना

Special Day, Bollywood, Zayed Khan, Zayed Khan Birthday, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 15:07 IST

बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे आते हैं। कुछ देखते ही देखते सुपरस्टार बन जाते हैं तो कुछ अच्छी शुरुआत के बावजूद भीड़ में कहीं खो जाते हैं। जायद खान उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने बड़े सपनों और शानदार लॉन्च के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा, लेकिन सफलता उनके साथ ज्यादा दूर तक नहीं चल सकी। 5 जुलाई 1980 को मुंबई में जन्मे जायद खान के परिवार का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है।

उनके पिता संजय खान मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक रहे हैं, जबकि दिग्गज अभिनेता फिरोज खान उनके अंकल थे। फरदीन खान उनके चचेरे भाई हैं और उनकी बहन सुजैन खान की शादी अभिनेता ऋतिक रोशन से हुई थी। बचपन से ही जायद के आसपास फिल्मों का माहौल था। उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई भी की, लेकिन फिल्मी परिवार और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के बावजूद उनका एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा।

साल 2003 में जायद ने फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ ईशा देओल थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में जायद को भी वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उनकी किस्मत बदली साल 2004 में, जब उन्हें फराह खान की फिल्म 'मैं हूं ना' मिली।

इस फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारे थे। जायद ने इसमें शाहरुख खान के छोटे भाई लक्ष्मण प्रसाद शर्मा (लकी) का किरदार निभाया था। उनका बेफिक्र अंदाज, कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म सुपरहिट रही और पहली बार जायद को देशभर में पहचान मिली।

'मैं हूं ना' मिलने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। जायद ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फराह खान से अपनी पहली फिल्म के एक गाने की कोरियोग्राफी के सिलसिले में मिलने गए थे। उसी दौरान फराह ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए सोचा। बाद में जब शाहरुख खान उनसे मिले तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा, "भाई, तुझे एक्टिंग तो आती है ना?" जायद ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया, "मैं एक्टिंग फैमिली से हूं, एक्टिंग मेरे खून में है।"

यही मुलाकात उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई। 'मैं हूं ना' की सफलता के बाद ऐसा लगने लगा था कि जायद खान बॉलीवुड के अगले बड़े स्टार बन सकते हैं, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। इसके बाद आई उनकी कई फिल्में, जैसे 'वादा', 'शब्द', 'रॉकी', 'कैश', 'स्पीड' और 'ब्लू', बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं।

हालांकि 'दस' और 'युवराज' जैसी फिल्मों में उनके काम की तारीफ हुई, लेकिन इन फिल्मों का पूरा श्रेय दूसरे बड़े सितारों को मिला और जायद एक बार फिर पीछे रह गए। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में कम मौके मिलने लगे। आखिरकार 2015 के बाद उन्होंने फिल्मों से लगभग दूरी बना ली। हालांकि, उन्होंने 2011 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी फ्री एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी।

इस बैनर तले बनी फिल्म 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। आज जायद खान बड़े पर्दे से भले ही दूर हों, लेकिन वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया है और बिजनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वह समय-समय पर अपनी लाइफ और परिवार से जुड़ी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

 

Tags: Special Day , Bollywood , Zayed Khan , Zayed Khan Birthday , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD