Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

300 रुपए की सैलरी और 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट... ऐसे बदली 'दोस्ती' के हीरो सुशील कुमार की किस्मत

Bollywood, Sushil Kumar, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 18:26 IST

अभिनेता सुशील कुमार ने एक ही फिल्म से ऐसी पहचान हासिल की कि आज भी उनका नाम उसी किरदार के साथ याद किया जाता है। 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ती' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। हालांकि, उनकी सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष छिपा था। दिलचस्प बात यह है कि उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर राजश्री प्रोडक्शंस ने उनके साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जो उस दौर में किसी नए कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी।

सुशील कुमार का जन्म 4 जुलाई 1945 को कराची में एक सिंधी परिवार में हुआ था। देश के विभाजन के बाद उनका परिवार सबकुछ छोड़कर भारत आ गया। पहले परिवार गुजरात के नवसारी में बसा, लेकिन वहां कारोबार नहीं चल पाया। इसके बाद 1953 में परिवार मुंबई पहुंच गया। यहां चेंबूर में रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

बचपन से ही उन्हें डांस का शौक था। वह स्कूल और त्योहारों में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। परिवार के एक परिचित, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे, उन्होंने उनकी मां को सलाह दी कि सुशील को फिल्मों में काम करने दिया जाए। परिवार में आर्थिक जरूरत के चलते उनकी मां ने इसकी अनुमति दे दी। इसके बाद सुशील कुमार ने 1958 में सिंधी फिल्म 'अबाना' से अभिनय करियर की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 'फिर सुबह होगी', 'धूल का फूल', 'काला बाजार', 'श्रीमान सत्यवादी', 'दिल भी तेरा हम भी तेरे', 'संपूर्ण रामायण', 'एक लड़की सात लड़के' और 'फूल बने अंगारे' जैसी फिल्मों में काम किया। सुशील कुमार की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब राजश्री प्रोडक्शंस के मालिक ताराचंद बड़जात्या अपनी नई फिल्म 'दोस्ती' के लिए दो युवा कलाकारों की तलाश कर रहे थे।

बताया जाता है कि उनकी बेटी राजश्री ने फिल्म 'फूल बने अंगारे' में सुशील कुमार का अभिनय देखा था और वह उनसे काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने अपने पिता से सुशील कुमार का नाम सुझाया। इसके बाद राजश्री प्रोडक्शंस ने सुशील कुमार को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया। उन्हें हर महीने 300 रुपए वेतन दिया जाने लगा। आज के समय के हिसाब से यह रकम छोटी लग सकती है, लेकिन उस समय यह एक नए कलाकार के लिए बड़ी बात थी।

इससे उनके परिवार को भी आर्थिक सहारा मिला। 1964 में रिलीज हुई 'दोस्ती' में सुशील कुमार ने बैसाखी के सहारे चलने वाले रामनाथ का किरदार निभाया, जबकि सुधीर कुमार ने उनके नेत्रहीन दोस्त मोहन की भूमिका निभाई। दोनों कलाकारों की सादगी भरी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया और मोहम्मद रफी की आवाज में गाए गीत आज भी पसंद किए जाते हैं।

फिल्म को बड़ी सफलता मिली और इसे हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा, 1965 के फिल्मफेयर पुरस्कारों में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन सहित कई बड़े सम्मान अपने नाम किए। फिल्म को मॉस्को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया था।

'दोस्ती' की जबरदस्त सफलता के बाद सुशील कुमार के पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आए, लेकिन अलग-अलग कारणों से फिल्में आगे नहीं बढ़ सकीं। उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली और अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने एयर इंडिया में नौकरी की और 2003 में सेवानिवृत्त हुए। नौकरी के दौरान, 1973 में देव आनंद की फिल्म 'हीरा पन्ना' की विमान में हुई शूटिंग के एक सीन में, वह अपने वास्तविक पद, यानी फ्लाइट पर्सर, के रूप में भी दिखाई दिए।

 

Tags: Bollywood , Sushil Kumar , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD