Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग

दिल्ली के 109 पंजाबी सामाजिक संगठनों ने राज्यसभा सांसद तरुण चुग और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का किया भव्य नागरिक अभिनंदन

Tarun Chugh, BJP Punjab, Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Delhi News, Latest Delhi News, Harsh Malhotra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 17:09 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने तख्त श्री हजूर साहिब से संबंधित प्रस्तावित कानून को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थगित किए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया। चुग ने कहा कि नानक नाम लेवा संगतों और विभिन्न सिख संगठनों की भावना थी कि इस विषय पर सभी पक्षों से व्यापक चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। 

महाराष्ट्र सरकार ने संगतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून को स्थगित कर लोकतांत्रिक संवेदनशीलता का परिचय दिया है। चुग ने कहा कि तख्त श्री हजूर साहिब करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इससे जुड़े प्रत्येक निर्णय में सिख समाज की भावनाओं तथा परंपराओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संवाद और सहमति के माध्यम से ऐसा समाधान निकलेगा जो संगतों की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा। इसी दौरान राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपरांत दिल्ली में आयोजित 'पंजाबी गौरव अभिनंदन समारोह' में राजधानी दिल्ली के 109 पंजाबी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने तरुण चुग तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन किया। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोनों नेताओं को पंजाबी समाज की ओर से 'पंजाबी गौरव' अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए चुग ने कहा कि "पंजाबी कोई कौम नहीं बल्कि एक विचार है, जो हर परिस्थिति में सेवा और सहायता के लिए तैयार रहता है।" 

उन्होंने कहा कि पंजाबियों का संघर्ष और बलिदान का इतिहास हजार वर्षों से अधिक पुराना है तथा पंजाबी वही है जो संकट और संघर्ष के समय सबसे आगे खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि पंजाब केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं बल्कि जिंदादिली, साहस, राष्ट्रभक्ति और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की पहचान है। 

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पंजाबी पहचान को धर्म या जाति तक सीमित न करें, क्योंकि पंजाबी एक जीवंत सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। चुग ने सभी 109 संस्थाओं, आयोजकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाबी समाज द्वारा मिला यह आत्मीय सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। 

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के कार्यों को और अधिक समर्पण, ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्यसभा में भी वे पंजाब, पंजाबी समाज तथा राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक विषय को पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, संत अजय भाई जी, विभिन्न विधायक, निगम पार्षद, उद्योगपति, समाजसेवी तथा पंजाबी समाज की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab , Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Delhi News , Latest Delhi News , Harsh Malhotra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD