Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 15:59 IST

नेशनल डॉक्टर्स डे पर पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। आरोप लगाया कि टीएमसी की सरकार ने राज्य की हेल्थकेयर व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित बिधाननगर अस्पताल में बुधवार सुबह 'नेशनल डॉक्टर्स डे' पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय हुई भारी बर्बादी प्रशासन के हर क्षेत्र में, खासकर हेल्थकेयर सेक्टर में साफ दिखती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "1977 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद स्वर्गीय ज्योति बसु ने पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. बिधान चंद्र रॉय के बारे में एक दिलचस्प बात कही थी, उन्हीं के जन्मदिन पर 'नेशनल डॉक्टर्स डे' मनाया जाता है। बसु ने कहा था कि विकास का जो भी काम वे उस समय शुरू करना चाहते थे, उसे बिधान चंद्र रॉय पहले ही शुरू कर चुके थे।

और अब मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद, मैं जिस भी क्षेत्र में काम करता हूं, वहां पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा की गई बर्बादी को देख सकता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी की पिछली सरकार के दौरान राज्य में हेल्थकेयर सिस्टम को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा, "बंगाल में मेडिकल सिस्टम की ऐसी उपेक्षा ठीक नहीं थी।

लेकिन मुझे इन सबके बीच आगे बढ़ना है और यह पक्का करना है कि राज्य का हेल्थकेयर सिस्टम राजनीतिक दखल से मुक्त हो। हेल्थकेयर सिस्टम भाई-भतीजावाद और पक्षपात के माहौल में काम नहीं कर सकता।" मुख्यमंत्री के मुताबिक, जो लोग भगवान में भरोसा रखते हैं, वे यह भी मानते हैं कि हर इंसान में भगवान का वास होता है और इसलिए इंसानों की सेवा करना ही भगवान की सेवा है।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "स्वामी विवेकानंद ने भी एक बार हमें भगवान की सेवा के लिए इंसानों की सेवा करने की सलाह दी थी। इसलिए, अब हमें पश्चिम बंगाल में हेल्थकेयर सिस्टम को बेहतर बनाना है और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। दूसरे राज्यों के सभी बड़े अस्पतालों में सबसे अधिक मरीज पश्चिम बंगाल के ही होते हैं।

ऐसी स्थिति क्यों होनी चाहिए? पश्चिम बंगाल में इलाज की पर्याप्त सुविधाएं क्यों नहीं होनी चाहिए?" मुख्यमंत्री ने कहा, "बेवजह के राजनीतिक दखल ने राज्य की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को बहुत खराब हालत में पहुंचा दिया था। यह स्थिति तब और भी दुखद है, जब पश्चिम बंगाल के लोग प्रतिभा के मामले में न केवल भारत के अन्य राज्यों, बल्कि दुनिया के कुछ सबसे विकसित देशों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए, उनके नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार द्वारा उठाया गया पहला कदम पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को लागू करना था। यह एक ऐसा कदम है, जिसे पिछली सरकार ने लागू नहीं होने दिया था।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD