Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’

पांच साल की बजाय सिर्फ 3 महीने के पैसे देकर वोट बटोरने की फिराक में आप सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 17:45 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब की महिलाओं के साथ ‘महाधोखा’ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इशारों पर चलने वाली झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार राज्य के लोगों को गुमराह कर केवल चुनावी स्टंट खेल रही है। 

सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘आप’ सरकार द्वारा राशि जारी करने में बड़ी हेराफेरी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की सभी महिलाओं को पूरे पांच वर्षों के हिसाब से 60 हजार रुपये (जनरल) से 90 हजार रुपये (एससी) तक मिलने चाहिए थे, लेकिन साढ़े चार साल तक एक पैसा भी न देकर अब चुनाव के समय नाममात्र राशि देने का ड्रामा करना महिलाओं के साथ सरासर धोखा है।

उन्होंने कहा कि सरकार मार्च 2026 के बजट सत्र से लेकर लगातार अप्रैल, मई और जून महीने की राशि दिए जाने का प्रचार करती रही, लेकिन अब उसकी जगह चालाकी से जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने की राशि डालकर लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। इसके तुरंत बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण सरकार केवल तीन महीनों की राशि देकर वोट बटोरने की फिराक में है।

ढिल्लों ने आगे कहा कि जिस समय सरकार इस नाममात्र राशि की राजनीति कर रही है, उसी समय पूरे पंजाब में हाहाकार मचा हुआ है और राज्य के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। धान रोपाई के इस महत्वपूर्ण सीजन में किसानों को खेती के लिए आवश्यक बिजली नहीं मिल रही, जिसके कारण अन्नदाता खेतों में काम करने की बजाय सड़कों पर धरना देने को मजबूर है। 

दूसरी ओर सरकार की नाकामियों के कारण सभी विभागों के कर्मचारी भी डीए सहित अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधे निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास बेअदबी रोकथाम कानून और मुख्यमंत्री की हाल ही में वायरल हुई विवादित वीडियो का कोई जवाब नहीं है। 

अपनी इन नाकामियों और बदनामी को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री मंचों पर केवल ड्रामेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आज हर मोर्चे पर बुरी तरह घिर चुकी है और पंजाब की जागरूक जनता सरकार की इस धोखेबाजी को अच्छी तरह समझती है, जो 2027 के विधानसभा चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD