Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

कांग्रेस ने 42 साल बाद भी 1984 पर नहीं मांगी माफी, अकाल तख्त पर विधायकों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण: केवल सिंह ढिल्लों

42 साल बाद भी 1984 पर कांग्रेस चुप, अकाल तख्त पर पेश विधायकों द्वारा माफी न मांगना दुर्भाग्यपूर्ण : ढिल्लों

Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 18:35 IST

हाल ही में सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब में विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों की उपस्थिति के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा जून 1984 की घटनाओं पर चुप्पी साधे रखने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को बोलने का समय मिला, लेकिन इसके बावजूद किसी एक ने भी 1984 के हमले के लिए माफी मांगना उचित नहीं समझा।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सर्वोच्च धार्मिक स्थल श्री अकाल तख्त साहिब पर आम आदमी पार्टी सरकार को ‘जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ की खामियों के संबंध में जत्थेदार साहिब द्वारा तलब कर सरकार की जवाबदेही तय की गई है। लेकिन कांग्रेस ने इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति ही की है। जबकि इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस पार्टी को 1984 के हमले के लिए माफी मांगनी चाहिए थी। 

तख्त साहिब पर पेश हुए कांग्रेस के किसी भी विधायक ने जून 1984 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब पर किए गए हमले के बारे में एक शब्द तक क्यों नहीं कहा। ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 1984 का हमला सिखों की आध्यात्मिक आस्था पर हमला था, जिसे कोई भी सिख भूल नहीं सकता। 

लेकिन कांग्रेस विधायकों के पास अपनी पार्टी के इतिहास से जुड़े इस संवेदनशील मामले पर पश्चाताप व्यक्त करने का 42 वर्षों बाद ऐतिहासिक अवसर था। यदि वे चाहते, तो सिंह साहिब से कुछ समय मांगकर समूचे सिख जगत के सामने जून 1984 की घटनाओं के लिए खेद प्रकट कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करना भी आवश्यक नहीं समझा। यह उनकी नीयत और सोच को बेनकाब करता है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी ने भी बेअदबी विरोधी कानून बनाते समय सिखों की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा, जो अब सबके सामने है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग और समूचा सिख जगत सब कुछ देख और समझ रहा है। कांग्रेस और आप को पंजाब की जनता इस बेईमानी का उचित जवाब देगी।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD