Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

प्रशासनिक सुधारों और किसान-हितैषी विकास पर दिया जोर

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 18:30 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेज़ी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में बागवानी विभाग के कार्यों की विशेष समीक्षा बैठक की। 

इस अवसर पर बागवानी विभाग के सचिव अरशदीप सिंह थिंद तथा बागवानी निदेशक मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं और पहलों की प्रगति की समीक्षा की। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों का समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाए, ताकि बागवानी क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जा सके तथा किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

श्री भगत ने बागवानी विभाग में रिक्त पदों को भरने तथा अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि विभाग की कार्यक्षमता और अधिक प्रभावी बन सके।

इसके अतिरिक्त, श्री मोहिंदर भगत ने विभिन्न बागवानी योजनाओं के तहत मशीनरी की खरीद तथा अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD