Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

पंजाब के विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 10:10 IST

पंजाब भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पंजाब के विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर गडकरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भारतमाला परियोजना के तहत देशभर में आधुनिक हाईवे और एक्सप्रेसवे का विशाल नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इसके तहत जामनगर–अमृतसर आर्थिक कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है, जो पंजाब को राजस्थान और गुजरात के बड़े व्यापारिक केंद्रों से जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि उद्योग, व्यापार, रोजगार और आर्थिक विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा, जिसका पंजाब को भी भरपूर लाभ प्राप्त होगा। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में सभी सड़क परियोजनाएं केंद्रीय फंड से बन रही हैं, जो केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्धता का परिणाम हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार स्वयं कोई बड़ा विकास कार्य करने के बजाय केवल विज्ञापनबाजी के जरिए श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2027 में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर इस विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा तथा राज्य को बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD