Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 16:43 IST

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंताएं और लगातार बदलती जीवनशैली लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही है। ऐसे माहौल में बहुत से लोग कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं। कई लोगों को लगता है कि अकेले रहना उन्हें सुकून देता है। इसे अगर मनोविज्ञान के नजरिए से देखें तो हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है।

कुछ लोग दोस्तों या सगे-संबंधियों से मिलकर अच्छा महसूस करते हैं, जबकि कुछ लोग अकेले समय बिताकर खुद को बेहतर महसूस करते हैं। ऐसे लोगों के लिए अकेलापन नहीं, बल्कि एकांत जरूरी होता है। मनोवैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, सीमित समय का स्वस्थ एकांत तनाव कम करने, भावनाओं को समझने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि समस्या तब शुरू होती है, जब अकेले रहने की आदत धीरे-धीरे सामाजिक दूरी में बदलने लगे। अगर कोई व्यक्ति लगातार दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों से मिलने से बचने लगे, फोन उठाना बंद कर दे, बातचीत में रुचि न ले या पहले जिन लोगों के साथ समय बिताना पसंद करता था, उनसे भी दूरी बनाने लगे, तो इसे सामान्य व्यवहार नहीं माना जाता।

यह मानसिक तनाव, चिंता या डिप्रेशन जैसी समस्याओं का शुरुआती संकेत हो सकता है। साइकोलॉजिस्ट के अनुसार, स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सोशल आइसोलेशन में फर्क समझना बेहद जरूरी है। स्वस्थ एकांत में व्यक्ति अकेला जरूर होता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर लोगों से जुड़ने में उसे कोई परेशानी नहीं होती।

वह अपने काम, परिवार और रिश्तों की जिम्मेदारियां सामान्य तरीके से निभाता रहता है। वहीं, सामाजिक अलगाव में व्यक्ति धीरे-धीरे रिश्तों से दूरी बना लेता है, दूसरों से मिलने की इच्छा खत्म होने लगती है और कई बार जीवन के प्रति उत्साह भी कम हो जाता है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।

मेडिकल और साइकोलॉजी रिसर्च बताती हैं कि लंबे समय तक सोशल आइसोलेशन शरीर को भी प्रभावित करता है। लगातार अकेले रहने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन, खासतौर से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है। इसका असर नींद, याददाश्त, ध्यान लगाने की क्षमता और प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी पड़ सकता है। कई अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि लंबे समय तक सामाजिक दूरी बनाए रखने वाले लोगों में चिंता और डिप्रेशन का खतरा ज्यादा देखा जाता है।

रोजाना कुछ समय खुले वातावरण में टहलना, प्रकृति के बीच समय बिताना और नियमित शारीरिक गतिविधियां मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। योग और श्वास संबंधी अभ्यास, जैसे भ्रामरी प्राणायाम, बालासन और सेतुबंधासन, तनाव कम करने और मन को शांत रखने में सहायक माने जाते हैं। पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या भी मानसिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD