Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की

मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्र समय पर एकत्र कर उनका डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 17:20 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त कोमल मित्तल ने आज अपने कार्यालय में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ई आर ओ) के साथ बैठक कर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं को वितरित किए गए एनुमेरेशन प्रपत्र (Enumeration Forms) सभी आवश्यक विवरण भरवाने के बाद समयबद्ध ढंग से वापस एकत्र किए जाएं। 

उन्होंने कहा कि 3 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल रोल) से पहले इन प्रपत्रों का 24 जुलाई तक डिजिटाइजेशन पूरा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईआरओ को 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) संबंधी प्रस्ताव समय पर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बूथ लेवल अधिकारियों (बी एल ओ) एवं पर्यवेक्षकों से नियमित प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जाए तथा प्रस्ताव निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजे जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वर्तमान तथा युक्तिकरण के लिए प्रस्तावित सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। श्रीमती कोमल मित्तल ने कहा कि सभी बी एल ओ घर-घर जाकर एनुमेरेशन प्रपत्र वितरित करें तथा बाद में मतदाताओं से विधिवत भरे हुए प्रपत्र वापस प्राप्त करना भी सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरी की जा सके।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) गीतिका सिंह, ईआरओ अमित गुप्ता (एसडीएम डेराबस्सी), ईआरओ दमनदीप कौर (एसडीएम मोहाली), ईआरओ गुरमीत सिंह (एसडीएम खरड़), निर्वाचन तहसीलदार हरप्रीत कौर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD