Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

केंद्र का ‘जी राम जी’ कानून मजदूरों की तकदीर बदलेगा

‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का हुआ पर्दाफाश: केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 11:58 IST

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों  ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह लाए गए ऐतिहासिक ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी)’ कानून का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि 1 जुलाई से देशभर में लागू होने जा रहा यह कानून देश के करोड़ों मजदूरों के कल्याण और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस नए कानून के लाभ गिनाते हुए कहा कि यह सिर्फ नाम का परिवर्तन नहीं है, बल्कि मजदूरों के अधिकारों की वास्तविक गारंटी है। यह कानून पूर्ण पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करेगा, जिससे पुरानी व्यवस्था में होने वाले घोटाले और फर्जीवाड़े पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। 

अब बिना किसी बिचौलिए के मजदूरों के अधिकार का पैसा सीधे उनके खातों में जाएगा। इसके अलावा, नए कानून के तहत मजदूरों की मजदूरी के भुगतान में होने वाली देरी को सख्ती से समाप्त कर समय पर सीधा भुगतान सुनिश्चित किया गया है। 

यह मिशन केवल मजदूरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मजदूरों की आजीविका को सुरक्षित कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की ठोस गारंटी देता है। ढिल्लों ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, लेकिन ‘विकसित भारत’ तब तक संभव नहीं है जब तक हमारा मजदूर वर्ग मजबूत और समृद्ध नहीं होता। 

यह कानून देश के सबसे पिछड़े और मेहनतकश वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का केंद्र सरकार का एक बड़ा और सार्थक प्रयास है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के गरीबों और मजदूरों की सबसे बड़ी दुश्मन साबित हो रही है। 

पहले अरविन्द केजरिवाल के इशारे पर भगवंत मान  सरकार ने केंद्र की इस जनकल्याणकारी योजना का राजनीतिक विरोध करने के लिए विधानसभा में एक विशेष प्रस्ताव पारित कर इसे खारिज करने की नौटंकी की, जो ‘आप’ सरकार के मजदूर-विरोधी चेहरे को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। लेकिन जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को यह समझ आ गया कि केंद्र की इस योजना के बिना पंजाब के मजदूरों का गुजारा संभव नहीं होगा और वे जनता के भारी रोष का सामना करेंगे, तो अब उन्होंने चुपचाप राज्य में इसे पिछले दरवाजे से लागू कर दिया है।

उन्होंने सवाल किया कि यदि यह कानून मजदूरों के खिलाफ था, तो अब पंजाब सरकार इसे पिछले दरवाजे से क्यों लागू कर रही है? ‘आप’ सरकार की यह दोहरी नीति साबित करती है कि उन्हें पंजाब के विकास और मजदूरों के पेट की कोई चिंता नहीं है। 

वे केवल केंद्र के हर अच्छे कार्य का अंधा विरोध कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने पंजाब के मजदूरों से अपील की कि वे ‘आप’ सरकार के इस झूठ और नाटक को समझें तथा 1 जुलाई से केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक कानून का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD