Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला

Military, Indian Army, Lieutenant General Mohit Malhotra, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 16:36 IST

लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा, एवीएसएम, एसएम ने दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। जून 1989 में 47 बख्तरबंद रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल ऑफिसर के पास 37 वर्षों से अधिक का विशिष्ट सेवा का अनुभव है, जिसमें कमान, स्टाफ और प्रशिक्षण संबंधी सभी महत्वपूर्ण स्तरों पर कार्य शामिल हैं।

कार्यभार संभालने से ठीक पहले उन्होंने पूर्वी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने संचालन संबंधी तत्परता, संगठनात्मक प्रभावशीलता और संस्थागत सामंजस्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कमान अनुभव में सेना के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण परिचालन शामिल हैं, जिनमें सियाचिन ग्लेशियर, बख्तरबंद रेजिमेंट, स्वतंत्र बख्तरबंद ब्रिगेड, बख्तरबंद डिवीजन और रेगिस्तान कोर शामिल हैं।

इन नियुक्तियों ने उन्हें विभिन्न मोर्चों पर जटिल बहु-क्षेत्रीय अभियानों की संचालन योजना और संचालन में व्यापक विशेषज्ञता प्रदान की है। उनके पास कमान के अलावा संचालन योजना, सैन्य खुफिया, संचालन रसद, कार्मिक प्रबंधन, प्रौद्योगिकी अपनाने और रणनीतिक संवाद सहित प्रमुख स्टाफ पदों पर कार्य करने का व्यापक सैन्य अनुभव है।

लेफ्टिनेंट जनरल मल्होत्रा ​​एक उच्च कोटि के विद्वान-सैनिक हैं। उनके पास रक्षा अध्ययन में दो स्नातकोत्तर डिग्रियां हैं, जिनमें एक किंग्स कॉलेज, लंदन की डिग्री शामिल है। इसके अलावा, उनके पास राजनीति विज्ञान और रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में दो एमफिल डिग्रियां भी हैं। उन्होंने अपने सभी पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और लगभग सभी पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

जनरल ऑफिसर यूनाइटेड किंगडम के एडवांस्ड कमांड एंड स्टाफ कोर्स, हायर एयर कमांड कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​को राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और सेना पदक से सम्मानित किया गया है। उन्‍हें सेना कमांडरों और सेना प्रमुख से कई प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुए हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा के नाम उत्कृष्ट संचालन क्षमता, रणनीतिक स्पष्टता और संस्थागत नेतृत्व का एक स्थापित रिकॉर्ड है। रणनीतिक रूप से सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण कमानों में से एक का इनका नेतृत्‍व भारतीय सेना को राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध बनाता है।

 

Tags: Military , Indian Army , Lieutenant General Mohit Malhotra , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD