Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

विंबलडन : इगा स्वियाटेक ने मुश्किल का सामना करते हुए टाउनसेंड को हराया

Sports News, Tennis, Iga Swiatek, Wimbledon, Wimbledon 2026, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 14:58 IST

मौजूदा चैंपियन इगा स्वियाटेक ने मंगलवार को लंदन के ऑल-इंग्लैंड क्लब में विंबलडन में वर्ल्ड नंबर 79 खिलाड़ी टेलर टाउनसेंड के खिलाफ अपना पहला मैच तीन सेटों में जीता। इसी के साथ स्वियाटेक ने अमांडा अनिसिमोवा और कैरोलिना प्लिस्कोवा के साथ दूसरे राउंड में जगह बना ली है। पोलिश स्टार ने पिछले साल यहां अपने आखिरी 20 गेम जीतकर छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।

वर्ल्ड नंबर 3 खिलाड़ी ने उसी लय को जारी रखते हुए सेंटर कोर्ट पर वापसी करते हुए सिर्फ 31 मिनट में पहला सेट जीत लिया, लेकिन अपनी दोस्त नाओमी ओसाका और कैटरीना सिनियाकोवा के हौसला बढ़ाने पर, अमेरिकी बाएं हाथ की खिलाड़ी टाउनसेंड ने वापसी की और मैच को बराबरी पर लाते हुए निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया।

हालांकि, स्वियाटेक ने संयम बनाए रखा और दो घंटे दो मिनट में 6-1, 2-6, 6-3 से जीत हासिल की। विंबलडन में विमेंस सिंगल्स की मौजूदा चैंपियन के तौर पर पहले राउंड में हारने वाली अब तक केवल दो खिलाड़ी रही हैं। साल 1994 में स्टेफी ग्राफ और 2024 में मार्केटा वोंद्रोसोवा के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। स्वियाटेक मंगलवार को इस स्थिति से बच गईं, लेकिन उन्हें आगामी मुकाबलों में सावधान रहना होगा।

इससे पहले दिन में, अनिसिमोवा और प्लिस्कोवा ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए सीधे सेटों में जीत हासिल कर दूसरे राउंड में जगह बनाई। जहां पिछले साल की रनर-अप अनिसिमोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2025 के फाइनल की निराशा को पीछे छोड़ दिया, वहीं पूर्व फाइनलिस्ट प्लिस्कोवा ने अपनी साथी चेक खिलाड़ी टेरेसा वैलेंटोवा पर संयमित जीत के साथ पुराने दिनों की याद दिला दी।

छठी वरीयता प्राप्त अनिसिमोवा को नॉर्थ मैसेडोनिया की लीना ग्योर्चेस्का को 6-3, 6-2 से हराया, जबकि प्लिस्कोवा ने वैलेंटोवा को 6-3, 6-4 से हराकर साल 2022 के बाद अपनी पहली विंबलडन मेन-ड्रॉ जीत हासिल की। अनिसिमोवा के लिए, ओपनिंग राउंड का यह मैच पिछले साल इगा स्वियाटेक से चैंपियनशिप मैच में मिली दुखद हार के बाद एक नई शुरुआत जैसा था।

प्लिस्कोवा की जीत का आधार जबरदस्त दबदबे के बजाय धैर्य, सटीकता और अनुभव था। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 ने अपने ही देश की खिलाड़ियों के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बनाए रखा और चेक गणराज्य की खिलाड़ियों के खिलाफ अपने करियर का रिकॉर्ड 46-26 कर लिया। मुकाबले का नतीजा बहुत मामूली अंतर से तय हुआ। हर सेट में सिर्फ एक सर्विस ब्रेक ही निर्णायक साबित हुआ, और प्लिस्कोवा ने दोनों बार आठवें गेम में बढ़त बनाई। यह जीत प्लिस्कोवा के करियर की विंबलडन मेन-ड्रॉ में 19वीं जीत थी और चार साल में चैंपियनशिप में उनकी पहली जीत थी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Iga Swiatek , Wimbledon , Wimbledon 2026 , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD