Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार

 

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार

Sports News, Cricket, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2026, Ellyse Perry, Ashleigh Gardner, Australia, India, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:33 IST

भारत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने से चूक गया है। रविवार को 'विमेन इन ब्लू' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 6 विकेट से गंवा बैठी। इसी के साथ भारत अंतिम-4 में पहुंचने का मौका गंवा बैठा। 'ग्रुप-ए' से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है, जबकि 'ग्रुप-बी' से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले दौर में पहुंची हैं।

रविवार को लॉर्ड्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की। शेफाली 26 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए।

मंधाना ने 37 गेंदों में 6 चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 83 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 64 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जेमिमा 34 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट हुईं, जबकि कप्तान कौर ने 27 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली।

हरमनप्रीत ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने 2 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने महज 4 के स्कोर पर जॉर्जिया वोल (4) के रूप में शुरुआती विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद फीबी लिचफील्ड ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 50 रन जोड़कर टीम को संभाला।

लिचफील्ड ने 25 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए। कुछ देर बाद ऑस्ट्रेलिया ने 68 रन पर बेथ मूनी (22) का विकेट भी खो दिया। यहां से एलिस पेरी ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 100 रन जुटाकर मैच भारत से छीन लिया। पेरी ने 38 गेंदों में 8 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली, जबकि गार्डनर ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 53 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर को 1-1 विकेट हाथ लगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2026 , Ellyse Perry , Ashleigh Gardner , Australia , India , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD