Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार

 

महज 1 रन से हार, भारत ने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज

Sports News, Cricket, Harry Tector, Jai Moondra, Matthew Hollard, Ireland, India, Belfast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेलफास्ट , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:32 IST

भारतीय टीम रविवार को बड़ा उलटफेर का शिकार हो गई। टीम इंडिया ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को महज 1 रन के अंतर से गंवा दिया। इसी के साथ भारत को टी20 इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए।

इस टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। टिम टेक्टर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रॉस अडायर (16) के रूप में टीम ने अपना दूसरा विकेट खो दिया। 48 के स्कोर तक कप्तान लोर्कन टकर (15) भी पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद हेरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला।

कैलिट्ज ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 37 रन की पारी खेली, जबकि हेरी टेक्टर ने 47 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाए। इनके अलावा, जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से प्रिंस यादव ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट निकाले।

इनके अलावा, हर्षित राणा ने 1 सफलता प्राप्त की। इसके जवाब में भारत निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सका। टीम इंडिया ने महज 1 रन पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे। दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद 35 के स्कोर तक कप्तान श्रेयस अय्यर (10) और ईशान किशन (12) भी पवेलियन लौट गए।

यहां से अक्षर पटेल ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तिलक ने शिवम दुबे के साथ 35 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद मेहमान टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। तिलक वर्मा 46 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए।

दुबे ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। इनके अलावा, हर्षित राणा ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। मेजबान टीम की तरफ से जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 26 जून को इसी मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मैच को 34 रन से गंवा दिया था। रविवार को दूसरा मैच जीतकर आयरलैंड ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है। अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Harry Tector , Jai Moondra , Matthew Hollard , Ireland , India , Belfast

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD